हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहलगाम हमले पर महिला का बड़ा दावा, शख्स की तस्वीर दिखाकर बोली- बार-बार कर रहा था कुरान की बात

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गुस्सा है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लिए हैं। इस बीच एक महिला ने आतंकी को लेकर बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर एक महिला ने बड़ा दावा किया है। महिला ने कहा कि उसने अपने मोबाइल फोन से एक तस्वीर खींची थी। साथ ही उसने कहा कि यही शख्स बार-बार कुरान की बात कर रहा था। इसी ने 35 बंदूकों की बात की थी और कहा था कि वह कुरान का टीचर है।

आतंकवादी की पहचान करने वाली पर्यटक एकता तिवारी यूपी के जौनपुर जिले की रहने वाली है। एकता तिवारी ने कहा कि हम 20 लोगों का एक समूह थे और 20 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे थे। उसी दिन हमें कुछ संदिग्ध लगा, इसलिए हम बैसरन क्षेत्र से लगभग 500 मीटर पहले उतर गए- जहां हमला हुआ था। आसपास के कुछ लोगों के इरादे ठीक नहीं लग रहे थे। वे हमें कुरान पढ़ने के लिए कह रहे थे। मैं आपको सीधे तौर पर बता दूं।

यह भी पढे़ं : पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार का बयान जारी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

महिला ने खींची तस्वीर

महिला ने दावा किया है कि उसने पहलगाम  में एक फोटो खींची थी। उसने अपने मोबाइल पर तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यही बार-बार मुझसे कुरान की बात कर रहा था। इसी ने हमसे कहा था कि आप भी अमरनाथ आइए, हम आपको बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा कराएंगे। मैं बिना रजिस्ट्रेशन अमरनाथ क्यों जाऊंगी।

की थी 35 बंदूकों की बात, महिला का दावा

महिला ने आगे कहा कि इसी ने पूछा था कि आपके साथ कितने लोग हैं। आप हिंदू हैं या मुस्लिम। इस पर मैंने झूठ बोला था कि मेरे साथ जितने लोग आए हैं, सब मुसलमान हैं, क्योंकि मुझे इसके इरादे सही नहीं लग रहे थे। इसी ने 35 बंदूकों की बात की थी। इसी ने कहा था कि मैं कुरान का टीचर हूं।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजौरी में संदिग्धों पर फायरिंग, 10-15 राउंड गोलीबारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola