---विज्ञापन---

Pahalgam Attack: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नहीं, इस रणजी प्लेयर का है वायरल वीडियो, कपल ने खुद बताई सच्चाई

Pahalgam Attack: सोशल मीडिया पर 19 सेकंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई है, उसमें एक कपल को कश्मीर की वादियों में हंसते-खेलते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी हिमांशी का बताया जा रहा है, लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से एक वीडियो से धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आखरी वीडियो बताया जा रहा है। जबकि इस वीडियो में दिख रहे कपल ने अब सामने आकर बयान दिया है। कपल का कहना है कि यह उनका वीडियो है बस कीजिए हम अभी जिंदा हैं।

वीडियो की सच्चाई आई सामने

---विज्ञापन---

पहलगाम में आतंकियों ने नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल समेत करीब 28 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कायराना हमले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी हिमांशी का बताया जा रहा है, लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे कपल विनय और हिमांशी नहीं है। वीडियो में दिख रहे कपल ने खुद सामने आकर लोगों से कहा है कि अब बस कीजिए, हम अभी जिंदा हैं।

वीडियो में दिख रहे कपल की सच्चाई

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आने वाला कपल यशिका शर्मा और उनके पति आशीष सहरावत हैं। यशिका पेशे से केबिन क्रू और एक लाइफ स्टाइल व्लॉगर हैं, जबकि आशीष प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, और इंडियन रेलवे रणजी ट्रॉफी प्लेयर हैं। उन्होंने खुद सामने आकर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है।

आपने किसी को जीते जी मार दिया

---विज्ञापन---

वीडियो में कपल कहता दिख रहा है कि आप किसी जिंदा कपल को ‘आरआईपी’ लिखकर वायरल कर रहे हैं, जबकि हम अभी जिंदा हैं। उन्होंने कहा, पता नहीं ये कैसे और किसने वायरल की, लेकिन इसकी वजह से हम और हमारा परिवार बहुत परेशान है। उन्होंने यह भी कहा, हमारी उनकी फैमिली के साथ सहानुभूति है, पर ऐसा मत कीजिए। आपने किसी को जीते जी मार दिया।

इस वीडियो को किया जा रहा शेयर

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर जो 19 सेकंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई है, उसमें एक कपल को कश्मीर की वादियों में हंसते-खेलते हुए दिखाया गया है। लोग इस दावे के साथ इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं कि यह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का आतंकी हमले से पहले का आखिरी वीडियो है।

यह थी विनय की वीडियो

---विज्ञापन---

हरियाणा के करनाल के रहने वाले विनय 16 अप्रैल को शादी के बाद हनीमून के लिए पहलगाम गए हुए थे। आतंकी हमले के बाद वायरल हुई एक तस्वीर में पत्नी हिमांशी उनके शव के पास बैठी हुई दिखाई दी थीं, जिसने सोशल मीडिया पर दुख और आक्रोश को बढ़ा दिया।

First published on: Apr 24, 2025 10:19 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola