दिल्ली में लगातार बढ़ रहा एयर पॉल्यूशन, लोकसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाई चर्चा

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन को लेकर आज लोकसभा में चर्चा की जानी थी. लेकिन गुरुवार को लोकसभा में G Ram G Bill पास होने के थोड़ी देर बाद भी ये चर्चा नहीं हो सकी, क्योंकि सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर कार्यवाही रोकने के आरोप लगाए.

delhi air pollution
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन को लेकर आज लोकसभा में चर्चा की जानी थी. लेकिन गुरुवार को लोकसभा में G Ram G Bill पास होने के थोड़ी देर बाद भी ये चर्चा नहीं हो सकी, क्योंकि सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर कार्यवाही रोकने के आरोप लगाए. सूत्रों ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने प्रदूषण पर चर्चा के लिए ज्यादा जोर नहीं दिया, जबकि विपक्ष का कहना है कि सदन को बिना किसी चेतावनी के ही स्थगित कर दिया गया.

वहीं, हंगामें के बीच सदन में अफरा-तफरी तब मच गई और कई कांग्रेस MP स्पीकर की डेस्क के ठीक सामने टेबल पर कूद गए और मांग करने लगे कि चर्चा प्लान के मुताबिक ही की जाए. विपक्ष के सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी स्पीच तैयार कर ली थी और लंच के बाद दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण लेवल पर बोलने वाली थीं.

विज्ञापन

विपक्ष और पक्ष ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने कहा, ‘हम लंच के बाद चर्चा करने के लिए तैयार थे, लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में कल तक के लिए स्थगित कर दिया, इसलिए हमारे पास अगले सेशन तक इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा.’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बहस से बचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वे प्रदूषण पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. संसद के बाहर जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि चर्चा अगले सत्र में होगी.

बता दें कि इससे पहले शेड्यूल यह था कि संसद G Ram G Bill पास होने के बाद सरकार इस मामले पर चर्चा करेगी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को शाम 5 बजे के बाद जवाब देना था. लेकिन, आज इस पर चर्चा नहीं हुई और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे.

विज्ञापन

गुड़गांव में इतनी लाख हैं प्राइवेट गाड़ियां

ऑफिशियल डेटा बताते हैं कि सिर्फ गुड़गांव में लगभग 2 लाख प्राइवेट गाड़ियां हैं जो BS-VI नॉर्म्स को पूरा नहीं करती हैं, जिसमें लगभग 1.5 लाख BS-III पेट्रोल कारें और 36,000 से ज़्यादा BS-IV डीजल गाड़ियां शामिल हैं. वहीं, शहर में 47,000 से ज्यादा कमर्शियल BS-IV डीजल गाड़ियां, 2,000 से ज्यादा BS-III पेट्रोल गाड़ियां और लगभग 2,200 BS-III और BS-IV बसें भी हैं. इसके अलावा, गुड़गांव में लगभग 92,000 डीजल गाड़ियां पहले ही 10 साल की सीमा को पार कर चुकी हैं.

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने उठाए सख्त कदम

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन को देखते हुए सरकार ने गुरुवार से नॉन-BS VI गाड़ियों की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला किया. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा, दिल्ली से बाहर की BS-VI से कम की किसी भी गाड़ियों को अब दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ