पाकिस्तान ने शुरू की गोलीबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान से सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया है। भारतीय सेना की ओर से आई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने पुंछ राजौरी क्षेत्र के भीमबर गली में तोपखाने से गोलीबारी शुरू की है। इसका भारतीय सेना उचित जवाब दे रही है।

operatin sindoor
विज्ञापन

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने देर रात नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर दिया है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इस गोलीबारी में अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सीमा पर तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑपरेशन सिंदूर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने LoC पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ