ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर बड़ा साइबर अटैक, किन देशों से हुए हमले

Operation Sindoor: हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर 15 लाख साइबर हमले हुए। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सतर्कता से बड़ा नुकसान टाल दिया। जानें पूरी रिपोर्ट।

cyber attack
विज्ञापन

Operation Sindoor: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत को बड़े स्तर पर साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर करीब 15 लाख साइबर हमले किए गए। राहत की बात यह है कि भारत की मजबूत साइबर सुरक्षा व्यवस्था ने इनमें से ज्यादातर हमलों को विफल कर दिया और केवल 150 हमले ही सफल हो पाए।

इन देशों से हुए अटैक

जांच में पाया गया कि ये साइबर हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशिया जैसे देशों से किए गए थे। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू है, फिर भी पाकिस्तान से भारत की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। अन्य देशों से भी इसी तरह की साइबर गतिविधियों की पुष्टि हुई हैं।

Advertisment

महाराष्ट्र में हुई जांच

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विमानन प्रणाली, नगर निगम पोर्टल्स और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमलों के दावों की जांच की है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी दावे भ्रामक और निराधार थे। राज्य का महाराष्ट्र साइबर कार्यालय, जो कि साइबर सुरक्षा और अपराधों की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी है, ने बताया कि संघर्ष विराम के बाद साइबर हमलों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

83 फर्जी खबरों की हुई थी पहचान

ऑनलाइन अफवाहों और गलत जानकारी पर लगाम लगाने के लिए साइबर विभाग ने सोशल मीडिया पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। अब तक 83 फर्जी खबरों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 38 पोस्ट हटाई गई हैं। ये सभी गलत जानकारियां भारत सरकार और सशस्त्र बलों से जुड़ी थीं।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें

राज्य सरकार ने आम नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए 1945 और 1930 नंबरों पर हेल्पलाइन सेवाएं शुरू की हैं। इन नंबरों पर हर दिन औसतन 7,000 कॉल्स प्राप्त हो रही हैं। लगभग 100 कॉल लाइनें एक साथ सक्रिय रहती हैं, ताकि लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

महाराष्ट्र साइबर विभाग के अनुसार, 2019 से अब तक 600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी रोकी जा चुकी है, जिसमें से 200 करोड़ रुपये सिर्फ पिछले 6 महीनों में बचाए गए हैं।

विज्ञापन

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शेयर किया था जागरूकता वीडियो

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को एक साइबर जागरूकता वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अभिनेता शरद केलकर और अमीषा पटेल लोगों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताते हैं। करीब 9 मिनट की इस क्लिप में फडणवीस का विधानसभा में दिया गया वह ऐतिहासिक भाषण भी शामिल है, जिसमें उन्होंने राज्य में साइबर सुरक्षा परियोजना की शुरुआत की थी।

वीडियो के जरिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे साइबर सतर्कता बरतें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी महाराष्ट्र साइबर हेल्पलाइन को दें और खुद को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ