हर्ष गुप्ता, सुरिंदर सिंह..., सेना के इन जवानों ने डिजाइन किया था ऑपरेशन सिंदूर का LOGO

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लाॅन्च किया था। दुनिया में अब ये LOGO भारत की आतंकवाद के विरूद्ध निर्णायक कार्यवाही का प्रतीक बन गया है। ऐसे में आइये मिलते हैं इस LOGO को डिजाइन करने वाले भारतीय जवानों से…

Operation Sindoor Logo

Operation Sindoor Logo

विज्ञापन

भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लाॅन्च किया था। इसके बाद से ही पूरी दुनिया में ये शब्द चर्चा में आ गया। पूरी दुनिया अब इस शब्द को आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई के रूप याद रखेगी। क्या आप जानते है ऑपरेशन सिंदूर लिखा सेना का यह LOGO किसने बनाया है? इसका LOGO किसने डिजाइन किया है? इसको बनाने में सेना के दो जवानों की अहम भूमिका रही।

सेना की पत्रिका से हुआ खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर का यह LOGO कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने बनाया है। सेना के इन दो जाबांजों ने यह खूबसुरत LOGO बनाया जोकि अब हमेशा-हमेशा के लिए लोगों के जेहन में रहेगा। ये दोनों जवान सेना की स्ट्रैटजिक कम्यूनिकेशन में तैनात हैं। कर्नल हर्ष गुप्ता पंजाब रेजिमेंट है वहीं हवलदार सुरिंदर सिंह सेना की एजुकेशन कोर से जुड़े हैं। सेना के अनुसार इस लोगो को अब तक एक्स पर 9 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 51 करोड़ बार देखा जा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के सारे वीडियो भी इनहाउस ही तैयार हुए हैं।

Advertisment

पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन का नाम

भारतीय सेना की बातचीत पत्रिका में ऑपरेशन सिंदूर का LOGO डिजाइन करने वाले दोनों सैनिक कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह की तस्वीरें जारी की गई हैं। दोनों ही सैनिकों ने इस लोगो को महज 45 मिनट में बना दिया। इसमें पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लाॅन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के लोगो को पीएम मोदी ने मंजूरी दी थी। बता दें कि यह लोगो पहलगाम हमले में विधवा हुई महिलाओं के लिए कभी न भुलने वाले दर्द का प्रतीक है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर नाम को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ