चेन्नई के थीम पार्क में जाॅय राइड फंसी, 3 घंटे तक हवा में फंसे रहे 30 लोग

चेन्नई के थीम पार्क में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर स्थित एक टाॅपगन नाम की जाॅय राइड अचानक खराब हो गई। जब मशीन खराब हुई उस समय टाॅपगन जमीन से 50 फीट ऊंचा था। जाॅय राइड में 30 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे।

Chennai theme park accident

Chennai theme park accident

विज्ञापन

चेन्नई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां इंजम्बक्कम में स्थित एक थीम पार्क टाॅपगन नाम की एक जाॅय राइड अचानक खराब हो गई। जिससे करीब 30 लोग 50 फीट की ऊंचाई पर फंस गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जब ये हादसा हुआ उस समय मशीन के इंजन से तेज आवाज आई और राइड अचानक हवा में रुक गई। हादसे के बाद लोग इतने डर गए कि करीब तीन घंटे तक कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हुआ।

9ः30 बजे पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड

हादसे के बाद फायर बिग्रेड और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। रात में 9ः30 बजे पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले फंसे हुए लोगों पानी और बिस्किट पहुंचाया। उसके बाद एक विशान के्रन की मदद से लोगों को एक-एक कर नीचे उतारा। घटना के बाद पार्क में हड़कंप मच गया और बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisment

घटना के बाद गुस्से में दिखे लोग

फिलहाल राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी था। लोगों ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि घटना के बाद लोगों में गुस्सा दिखा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना शाम करीब 6 के आसपास हुई। जब टाॅपगर रोलर कोस्टर अचानक तेज आवाज के बाद जमीन से करीब 50 फीट ऊपर ही रुक गया। इसके बाद लोगों की सांसे अटक गई। बच्चें और महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

इससे पहले पार्क के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से लोगों को उतारने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाई। इस दौरान डीसीपी पोन कार्तिक कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। मामले में नीलंकरई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मनोरंजन पार्क में सुरक्षा उपायोगं की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ