Operation Sindoor LIVE Updates: जैसलमेर से लेकर अमृतसर तक भारत ने गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, दिया मुंहतोड़ जवाब

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने गुरुवार रात को भारत पर ड्रोन-मिसाइल अटैक किया। पाकिस्तानी सेना ने 3 राज्यों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलाबारी, ड्रोन अटैक किया, जिसका भारतीय सेना ने भी लाहैर-कराची तक मिसाइल दाग कर मुंहतोड़ जवाब दिया।

Operation Sindoor

Operation Sindoor 2.0: भारत और पाकिस्तान के बीच अब जंग के हालात बन गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक की तो पाकिस्तान बौखला गया। गुरुवार रात को पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन-मिसाइल अटैक किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और आसमान से समुद्र तक पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार किया। आज 9 मई दिन शुक्रवार के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भारतीय सेना ने जैसलमेर में 9 और अमृतसर में करीब 15 ड्रोन मार गिराए। भारत ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया। जम्मू कश्मीर में अब भी जवाबी कार्रवाई चल रही है।

Indian Army is retaliating strongly opposite the Jammu sector in view of the drone attacks on Indian cities by the Pakistan Army along the Line of Control (LoC) and International Border (IB): Defence sources pic.twitter.com/JvmsDad7iL
— ANI (@ANI) May 9, 2025

Operation Sindoor LIVE Updates: 26 जगहों पर देखे गए ड्रोन, तीन लोग घायल

उत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाबा के फिरोजपुर में तीन नागरिक घायल हो गए हैं।

Operation Sindoor LIVE Updates: पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में पंजाब का एक परिवार घायल

Operation Sindoor LIVE Updates: प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक खत्म

प्रधानमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक चल रही थी। जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शामिल थे। अब यह बैठक खत्म हो गई है।

Operation Sindoor LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हाई लेवल बैठक

पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला

पाकिस्तान पठानकोट में ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराए। राजौरी में भी भारतीय सेना ने ड्रोन को मार गिराया है। अमृतसर के खासा के पास पाकिस्तान ने ड्रोन दागे हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

जैसलमेर के पोकरण में पाकिस्तान ने फिर किया हमला

जैसलमेर के पोकरण में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन अटैक किए गए हैं। जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।

Operation Sindoor LIVE Updates: पंजाब के कई जिलों में पूरी तरह ब्लैकआउट, सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन

पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक पंजाब के साथ लगते जिलों में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारण,फिरोजपुर ओर फाजिल्का शामिल हैं।

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Operation Sindoor LIVE Updates: पठानकोट में ब्लैकआउट

अंधेरा होने के बाद से ही एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। जम्मू के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है और साथ ही साथ पठानकोट को भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Operation Sindoor LIVE Updates: उरी में फिर शुरू हुई गोलीबारी, बजा सायरन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति उरी में एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गई है। जम्मू एयरपोर्ट के पास सायरन भी बजाया गया है। सायरन बजने के बाद दुकानों को बंद कर दिया गया है।

Operation Sindoor LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, हुई बैठक

भारत पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में तमाम बड़े अधिकारी शामिल थे।

Operation Sindoor LIVE Updates: तुर्की के ड्रोन से भारत पर हम;ले की कोशिश, कर्नल कुरैशी ने दी अहम जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर MEA की तरफ से ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान कर्नल कुरैशी ने यह बताया कि पाकिस्तान की तरफ भारत पर हमला करने के लिए भेजे गए ड्रोन के मलबे की जांच की गई, तो पता चला कि ये तुर्की (असिसगार्ड का सोंगर ड्रोन) निर्मित हैं और पाकिस्तान इनका उपयोग कर रहा था। ड्रोन के मलबे को एकत्रित कर जांच की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Operation Sindoor LIVE Updates: PM आवास पर चल रही बड़ी बैठक

प्रधानमंत्री आवास पर तीनों सेना अध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की बैठक चल रही है।

Operation Sindoor LIVE Updates: सेना की कार्रवाई पर क्या बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत?

Operation Sindoor LIVE Updates: गुजरात में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गुजरात पुलिस ने 15 मई तक पटाखा जलाने, ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि किसी भी समारोह में ड्रोन और पटाखों का इस्तेमाल 15 मई तक नहीं किया जायेगा।

Operation Sindoor LIVE Updates: राजस्थान के हनुमानगढ़ में हाई अलर्ट

भारत -पाक के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले में हनुमानगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। हनुमानगढ़ जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। जिला स्तर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द का दिए गए हैं। कलक्टर ने कहा- मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति जरूरी है। जिला कलक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक कानाराम ने ये आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा जैसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

Operation Sindoor LIVE Updates: शाम 5.30 बजे MEA की ब्रीफिंग, हालात पर दी जाएगी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रात में पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिश और भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर शाम साढ़े 5 बजे MEA की तरफ से ब्रीफिंग की जाएगी।

Operation Sindoor LIVE Updates: रेलवे में जारी हुआ अलर्ट, जीआरपी / आरपीएफ चला रहे चेकिंग अभियान

भारत - पाक तनाव के बीच रेलवे में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं लोको पायलट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन/ रेलवे ट्रैक / ट्रेनों में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सरकार के किसी भी निर्देश पर रेल कर्मचारी 24 घंटे तैयार रहेंगे। जीआरपी / आरपीएफ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए बड़ा क़दम

Operation Sindoor LIVE Updates: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब कैबिनेट ने फैसला लिया है कि सीमा पर 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात होंगे। पाकिस्तान की साजिश नाकाम करने को पंजाब तैयार है। हाईटेक सिस्टम से बॉर्डर की निगरानी होगी।

जेपी नड्डा ने हेल्थ सर्विसेज का रिव्यू किया

Operation Sindoor LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज सभी हेल्थ सेंटर्स में सुविधाओं पर रिव्यू मीटिंग की। मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें अपडेट दिया कि कंट्रोल सेंटर से पूरी निगरानी की जा रही है। बैठक में देशभर के सभी अस्पतालों के डॉक्टर, प्रशासन अधिकारी और हेल्थ फैसेलिटीज देने वाले शामिल हुए।

जम्मू कश्मीर में बॉर्डर से हटाए गए लोग

Operation Sindoor LIVE Updates: पाकिस्तान के अटैक के बाद जम्मू कश्मीर में बॉर्डर से लोगों को हटाया जा रहा है। लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। रेलवे ने भी उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें भी दौड़ाएगा।

गृह मंत्री के साथ सेना प्रमुखों की मीटिंग

Operation Sindoor Live Updates: गृह मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने अहम मीटिंग की। करीब 2 घंटे चली बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के प्रमुखों और डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO), BSF के प्रमुख भी मौजूद रहे। बैठक में पाकिस्तान से तनाव के हालात पर आगे की कार्रवाई के प्लान पर चर्चा हुई।

बठिंडा में मिसाइल अटैक नाकाम

Operation Sindoor Live Updates: बठिंडा के तुंगवली ओर बीर तालाब में पाकिस्तान द्वारा कल रात मिसाइल अटैक किया गया, जिसको नाकाम किया गया। बठिंडा के बीड़ तालाब की गली नंबर 4 में दरगाह के पास मिसाइल जैसा हथियार मिला,जो देखने में बड़े ड्रम से भी ज्यादा बड़ा नजर आ रहा है, जिसको भारतीय सेना ने आसमान में ही उड़ा दिया था। सेना के जवानों ने आज इसे डिफ्यूज करके कब्जे में लिया।

पंजाब में बॉर्डर जिलों में जाएगी मंत्रियों की टीम

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान के हमले के बाद पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी में जुट गई है। आज कैबिनेट बैठक के बाद 10 मंत्री बॉर्डर जिलों का दौरा करेंगे। वे अस्पताल, फायर स्टेशन, राशन और इमरजेंसी सेवाओं की जांच करेंगे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे, जबकि कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जानकारी पंजाब CMO ने दी है।

पाकिस्तान पर भारत का ड्रोन अटैक

Operation Sindoor Live Updates: भारत ने पाकिस्तान पर एक और ड्रोन अटैक किया है। भारत ने ओकारा कैंट के पास अटैक किया, जिसमें काफी नुकसान होने की खबर है।

ICAI ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के एग्जाम टाले

Operation Sindoor Live Updates: भारत पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए ICAI ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के एग्जाम टाल दिए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मौजूदा हालात को देखते हुए CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC के एक्जाम पोस्टपोन कर दिए हैं। मई ​​2025 सेशन के एग्जाम 9 से 14 मई तक होने थे।

रेलवे दौड़ाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें

Operation Sindoor Live Updates: भारतीय रेलवे पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाएगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का काफिला भी उधमपुर के रास्ते जम्मू की ओर रवाना हो गया। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कल रात जम्मू शहर और अन्य जिलों में पाकिस्तानी हमलों की नाकाम कोशिश के बाद हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:क्या भारत की एयर स्ट्राइक पर पलटवार करेगा पाकिस्तान? जंग छिड़ने के संकेत देते 4 सवाल

चंडीगढ़ में हवाई हमले का खतरा

Operation Sindoor Live Updates: चंडीगड़ में एयरफोर्स स्टेशन पर हवाई हमला होने का अलर्ट है। चंडीगढ़ में सायरन बज रहे हैं और लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है। DC चंडीगढ़ ने आदेश जारी करके लोगों को अलर्ट कर दिया है और सहयोग करने की अपील की है।

अमृतसर में बॉर्डर से सटे गांव में ड्रोन अटैक

Operation Sindoor Live Updates: आज सुबह अमृतसर के बॉर्डर से सटे गांव रामपुरा में पाकिस्तान ने हमला किया, जिसको भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसी गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को भी सुरक्षा एजेंसियों ने काबू किया है, जिससे पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि यह गांव बिल्कुल भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर है। करीब 4.54 बजे दागी गई पाकिस्तान की ओर से भारत के पंजाब के रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया।

अमृतसर DPRO ने जारी की एडवाइजरी

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान के हमले के बाद अमृतसर DPRO ने एडवाइजरी जारी की है कि सभी नागरिक घर के अंदर रहें। खिड़कियों से दूर रहें। लाइटें बंद रखें। खिड़कियों के पर्दे खींचे रखें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सशस्त्र बल काम कर रहे हैं। घर के अंदर रहकर उन्हें सहयोग करें।

अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों से मिलेंगे अमित शाह

Operation Sindoor Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सभी अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों के साथ बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री भी प्रमुख सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान से मिलकर हालातों का जायजा लेंगे। दोनों बैठकों के बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री NSA प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट देंगे।

पाकिस्तान की शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान की शाहबा-मुनीर सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। भारत के जबरदस्त जवाबी हमले के बाद दोनों के राजनितिक दुश्मन सक्रिय हो गए है। PTI समर्थक सड़कों पर उतार आएं हैं और कह रहे हैं कि इस वक्त पाकिस्तान को किसी और की नहीं, बल्कि इमरान खान की जरूरत है। इमरान खान जेल में बंद हैं, लेकिन पूरे पाकिस्तान में उनकी रिहायी के लिए आंदोलन भारत के एक्शन के बाद तेज हो गए हैं।

भारत नेपाल की सीमा पर 2 महीने के लिए रात का कर्फ्यू

Operation Sindoor Live Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बन गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। सीमा पर 2 महीने रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। बिहार से नेपाल की 729 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। SSB जवानों की छुट्टियां रद्द करके सीमा से आने जाने वाले हर शख्स की चेकिंग की जा रही है।

भारत और पाक नौसेना की नेवल ड्रिल

Operation Sindoor Live Updates: भारत और पाकिस्तान अरब सागर के विभिन्न जोन में समानांतर रूप से एक ही समय में अपने नेवल शिप्स से फायरिंग ड्रिल करेंगे। इस एक्सरसाइज के दौरान दोनों नेवी एक दूसरे से 31 नोटिकल मील की दूरी पर रहेंगे। भारत 8 से13 मई के बीच नेवल ड्रिल करेगा, जबकि पाकिस्तान 9-12 मई के बीच नेवल ड्रिल करेगा।

उरी में गोलाबारी में एक महिला की मौत

Operation Sindoor Live Updates: बारामूला जिले उरी सेक्टर में सीमा पार से पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक घायल हुई है। रजरवानी से बारामूला जा रही बशीर खान की पत्नी नरगिस बेगम की मौत हुई है। रजीक अहमद खान की पत्नी हफीजा घायल हुई है।

पुंछ में LOC के पास धमाकों की आवाज

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान ने बीती रात करीब 5 घंटे भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। भारतीय सेना ने भी ड्रोन मिसाइल अटैक को फेल किया और कराची तक मिसाइलें दागकर जबरदस्त प्रहार किया। LOC के इस पार पाकिस्तान लगातार फायरिंग और गोलाबारी कर रही है। आज सुबह भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में LoC के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। सुरक्षा बल भारत पाकिस्तान बॉर्ड पर अलर्ट पर हैं।

हालातों पर आज विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Operation Sindoor Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच हमले तेज हो गए हैं। गुरुवार रात हुए हमले और जवाबी कार्रवाई के बाद आज विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक में जंग के हालातों के बारे में बताने के लिए सुबह 10 बजे अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ