हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 राफेल, 2 मिग विमान किए ढेर और...भारत के खिलाफ पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की सच्चाई रिवील

Operation Sindoor: आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान ने झूठ फैलाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान प्रोपेगेंडा गेम खेल रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने एक दावा किया, जिसे PIB ने झूठ करार दिया।

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान पर और POK में एयर स्ट्राइक की तो पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ फिर से झूठा प्रचार करने लगा। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जवाब दिया है। भारत के लड़ाकू विमान राफेल और 2 मिग विमानों को ढेर कर दिया है। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के हेड ऑफिस पर भी हमला किया है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी विदेशी मीडिया से बात करके भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा का दांव खेला, लेकिन प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान द्वारा भारतीय लड़ाकू विमानों और भारतीय सेना के मुख्यालय को नष्ट करने का दावा ‘झूठा’ है।

 

5 दशकों बाद की अहम कार्रवाई

केंद्र सरकार की तथ्य जांच इकाई PIB के फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी फर्जी है। सोशल मीडिया पोस्टों में झूठा दावा किया गया कि पाकिस्तान ने भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया। कृपया झूठी जानकारी साझा करने से बचें और सटीक जानकारी के लिए केवल भारत सरकार के ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह भारत ने 1971 के बाद से पाकिस्तान के POK में सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। यह पिछले 5 दशकों में पाकिस्तानी क्षेत्र में की गई सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें:Operation Sindoor: अजीत डोभाल से PM मोदी की मीटिंग, मॉक ड्रिल की तैयारी और आधी रात को हमला… पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

संयम बरतते हुए की गई कार्रवाई

रक्षा मंत्रालय ने भी अपने बयान में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों का बदला लेने और भारत में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (JEM) और लश्कर-ए-तैयबा (LET) के नेताओं को खत्म करने के लिए किए गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया। हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है।

किसी भी पाकिस्तानी सैन्य कैंप को निशाना नहीं बनाया गया है। हमला करते समय काफी संयम बरता गया। हाई टेक्नोलॉजी वाले हथियारों से 9 आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया, जिनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट सहित पाकिस्तान में 4 और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में 5 ठिकाने शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया ऑपरेशन है, जिसमें सैन्य साजो-सामान के साथ प्रशिक्षित सैनिक शामिल थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘बेटे की आत्मा को शांति…’, ऑपरेशन सिंदूर पर पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola