Operation Sindoor: वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल चीफ अमर प्रीत सिंह ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेएफ 17 विमान को ध्वस्त कर दिया था. उन्होंने कहा कि उनके सेना ने हमारे 15 जेट तबाह किए हैं लेकिन क्या उनके पास इसके लिए कोई सबूत है? जैसे हमने तस्वीरें दिखाई, उन्होंने कोई सबूत क्यों नहीं दिए. पाकिस्तानी सेना अपनी मनोहर कहानियों में खुश है शायद उन्हें अपने लोगों को यही दिखाना होगा. वायुसेना प्रमुख ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है.
93वें वायुसेना उत्सव की तैयारियां तेज
भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 93वां वायुसेना उत्सव मनाने वाला है. इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. उत्सव के लिए हिंडन एयर बेस पर परेड, राफेल शो, सुखोई का प्रदर्शन और 18 इनोवेशन का प्रदर्शन किया जाएगा. सेना के इस उत्सव में Operation Sindoor का प्रदर्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के पेशावर में बम ब्लास्ट से 9 की मौत; 4 घायल
‘पाकिस्तान मनोहर कहानियों में जी रहा’- एपी सिंह
एयर चीफ अमर प्रीत सिंह ने आज ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हुई तबाही का ब्यौरा देते हुए कहा कि उन्होंने कहा हमारे इतने जेट गिराएं लेकिन हमने कुछ नहीं कहा, हम अब भी कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि हमें पता है कि उन्हें भी तो अपने लोगों को कोई मनोहर कहानी सुनानी होगी. आर्मी द्वारा चलाया गया 3 से 4 दिन के इस ऑपरेशन में हमने सटीक हमले किए और हमारे टारगेट बिल्कुल सही थे. हमारे एयरक्राफ्ट पाकिस्तान के अंदर 300 किलोमीटर तक पहुंचे थे. हमारी तीनों सेनाओं ने मिलकर इस ऑपरेशन को चलाया है जो बेहतरीन तालमेल का उदाहरण है.
पाकिस्तान को जमीन-आसमान पर हुआ नुकसान
पाकिस्तान को जमीन और आसमान दोनों से ही नुकसान हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी सेना के चार जगहों पर रडार, 2 जगहों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 2 रनवे, तीन जगहों पर हैंगर और 4 से 5 F16 और SAM सिस्टम को नष्ट कर दिया है. एयरचीफ मार्शल बोले हमारे पास एक लंबी दूरी वाला स्ट्राइक का सबूत है. हमारे पास 4-5 एफ-16 और जे-10 क्लास के विमानों का नुकसान होने के सबूत है. अगर इस तरह आंकड़ा निकाला जाए तो पाकिस्तान के कुल 9 से 10 विमानों को नुकसान हुआ होगा.
ये भी पढ़ें-‘भारत आत्मनिर्भर, किसी दबाव में नहीं झुकेगा, ट्रंप टैरिफ भी बेअसर
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines