'भारत आत्मनिर्भर, किसी दबाव में नहीं झुकेगा, ट्रंप टैरिफ भी बेअसर', मोदी की तारीफ करते नहीं थके पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को नाकाम बताते हुए कहा कि भारत और चीन ऐसे देश हैं, जो स्वाभिमानी है. भारत के लोग कभी किसी के सामने झुकते नहीं है और मैं मोदी को भी जानता हूं, वे एक बुद्धिमान नेता है.

putin and modi

भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने को पुतिन भारत आ रहे हैं.

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने दोस्त पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ को भी बेअसर बताते हुए कहा कि भारत इससे नहीं डरेगा. भारत एक स्वाभिमानी देश है जो कभी अपना अपमान स्वीकार नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने यूरोपीय नेताओं पर भी हमला बोलते हुए स्पष्ट कहा कि अगर रूस को उकसाया गया तो प्रतिक्रिया भी निर्णायक होगी.

बुद्धिमान नेता है पीएम मोदी

पुतिन ने वाल्दाई क्लब के पूर्ण सत्र में कहा कि भारत और रूस के बीच के संबंध को विशेष बताया है. उन्होंने कहा भारत के लोग इसे और हमारे संबंधों को नहीं भूलता है. 15 साल पहले एक रणनीतिक साझेदारी के साथ यह संबंध शुरू हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी एक बुद्धिमान नेता है जो पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं.

विज्ञापन

रूस से तेल खरीदने पर बौखलाया अमेरिका

अमेरिकी सरकार ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था. मगर रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत और चीन को दोषी मानता आया है. उनका कहना है कि ये दोनों देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध के लिए फंडिंग कर रहे हैं.

हवा में निकाली बकवास- पुतिन

पुतिन ने ट्रंप के आरोपों को यूरोपीय नेताओं के सामने गलत बताते हुए कहा कि वे युद्ध उन्माद फैला रहे हैं और नाटो पर रूस के आक्रमण की अफवाहों को गढ़ रहे हैं. ये उनके द्वारा ‘हवा में निकाली बकवास’ है. पुतिन ने साफ कहा कि हमारा अमेरिकी नेतृत्व वाले NATO पर हमले का कोई इरादा नहीं है. मगर यूरोप ने उन्हें उकसाया तो जवाब भी कड़ा मिलेगा. रूसी राष्ट्रपति ने बोला कि हम अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे.

विज्ञापन

वेस्टर्न कंट्रीज पर हमला

रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हमे पश्चिमी देश बार-बार उक्सा रहे हैं और काल्पनिक रूप से हमे दुश्मन देश के रूप में गढ़ रहे हैं. ऐसा करने से यूरोप अपने ही हितों के खिलाफ जा रहा है. पुतिन बोले कि यूरोप नहीं समझ रहा है कि रूस कितना बड़ा खतरा हो सकता है कि उन्हें अपने हितों को बली देनी पड़ रही है. वे हर बार कहते हैं कि रूस के सात युद्ध होने वाला है. मगर क्या उन्हें खुद इस बात पर विश्वास है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ