हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष को किया ब्रीफ, राहुल गांधी बोले- 'हम सरकार के साथ'

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की। इसके अलावा बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी मौजूद रहें। बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का सरकार को पूरा समर्थन है।

विज्ञापन
Operation Sindoor All-Party Meeting

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी लगातार एक्शन में हैं। पीएम मोदी से आज एनएसए अजीत डोभाल ने मुलाकात की। इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में ऑल पार्टी मीटिंग हुई। मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण शामिल हुए। बैठक में पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर विस्तार से ब्रीफ किया गया। बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का सरकार को पूरा समर्थन है।

सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, राजनीतिक दल जनता की आवाज होते हैं और नेता एक स्वर में बोलते हैं। मुझे लगता है कि यह भी हमारी सफलताओं में से एक है। ऑपरेशन सिंदूर के पहले हमले के बाद जो चीजें चल रही हैं, उनके बारे में बताना ठीक नहीं है, इसलिए बैठक में अधिकारियों को नहीं बुलाया गया।

बैठक में शिवसेना शिंदे की ओर से श्रीकांत शिंदे, डीएमके से टी आर बालू, आप से संजय सिंह, कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा बाकी तमाम दलों के नेता मौजूद रहे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है। बैठक को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री को आना चाहिए। हमने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल हों। पवन खेड़ा ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरा प्रधानमंत्री मीटिंग में रहें। ऐसा संदेश जाए कि पीएम पूरे विपक्ष को साथ बैठाकर चर्चा कर रहे हैं।

भारत ने दुनिया को ब्रीफ किया

वहीं बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चार देशों के विदेशमंत्रियों को फोन कर ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफ किया। इसमें फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और जापान शामिल हैं। इसके अलावा एनएसए डोभाल ने अमेरिका के एनएसए और विदेश मंत्री को ऑपरेशन को लेकर ब्रीफ किया।

एक तरफ भारत जहां दुनिया को भरोसे में ले रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ऑपरेशन को लेकर लगातार झूठी अफवाहें फैला रहा है। वह मंगलवार रात से ही भारत के फाइटर जेट को मार गिराने की बात कह रहा है। जिसकी पोल भारत लगातार खोल रहा है। वह भारत में दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमानों के वीडियो और फोटो दिखाकर दुनिया के सामने जबरन अपनी पीठ थपथपा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: अजीत डोभाल ने PM मोदी से की मुलाकात, इन 7 मुद्दों पर हुई बात

पीएम मोदी-डोभाल में हुई मीटिंग

उधर सीजफायर को लेकर आज अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने डोभाल से सीमा पर बने हालात को लेकर जानकारी ली। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान सुधरा नहीं है। वह भारत की सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में अब तक 13 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं 50 से अधिक घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः ISI के चीफ ने की NSA अजीत डोभाल से बात, जानें पाकिस्तान में कैसे हैं हालात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें