Operation Kaveri: ऑपरेशन कावेरी के 10 दिन पूरे, सूडान में फंसे 3800 भारतीयों को सुरक्षित निकाला

Operation Kaveri, Sudan, Sudan crisis, Sudanese Armed Forces, Indian Air Force, C17 aircraft
विज्ञापन

Operation Kaveri: युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के  10 दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक लगभग 3800 नागरिकों को सूडान के अलग-अलग इलाकों से सफलतापूर्वक निकाल लिया है। इससे पहले गुरुवार को सूडान में फंसे 192 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे। उन्हें भारतीय वायुसेना के सी17 विमान से पोर्ट सूडान से अहमदाबाद गुजरात लाया गया।

सूडान में भारतीय दूतावास के मुताबिक, ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान के अलग-अलग इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम और तेज कर दिया गया है। गुरवार को अभियान के 9वें दिन तक कुल 3,584 भारतीयों को निकाला गया। बता दें कि ऑपरेशन कावेरी में इंडियन नेवी के पांच जहाजों और इंडियन एयरफोर्स के 16 विमानों का इस्तेमाल किया गया है।

Advertisment

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा से 16 भारतीयों का एक जत्था लखनऊ रवाना हुआ। इससे पहले एक विमान 14 भारतीयों को लेकर जेद्दा से मुंबई रवाना हुआ।

विज्ञापन

मिस्र का दावा- हजारों सूडानी उसकी सीमा में घुसे

उधर, सूडान के पड़ोसी मिस्र का दावा है कि अब तक करीब 40 हजार सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुस चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघर्षरत सूडान के कुछ नागरिक चाड, दक्षिण सूडान और इथियोपिया की ओर से रवाना हुए हैं। बता दें कि सूडान में अब स्थितियां और खराब हो गईं हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। खाने की सामग्री और ईंधन की कमी हो गई है। गोलीबारी और बमबाजी के चलते अधिकांश अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके हैं। ऐसे में सूडान के नागरिकों के पास पलायन के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन

11 मई तक सूडान में युद्धविराम की अवधि बढ़ी

सूडान में युद्धविराम को 11 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस मामले पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान में अब तक हिंसक झड़पों में 528 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 4,599 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ