मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. ओम बिरला ने कहा कि अगर विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाता है, तो उस पर निर्धारित संवैधानिक और संसदीय प्रक्रिया के अनुसार विचार किया जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ने ये भी स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए भी एक तय प्रक्रिया है और प्रस्ताव आने पर उसी का पालन किया जाएगा.
आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात भारत की मेजबानी में होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. गौरतलब है कि विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों को लेकर ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.
यह भी पढ़ें: कम नहीं हुईं CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें हटाने की मांग
बीते कुछ सप्ताह से देश में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर के दौरान एकतरफा और मनमाने तरीके से शक्तियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और चुनाव आयुक्तों को संरक्षण देने वाले 2023 के कानून को वापस लेने की मांग भी की थी.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष की तरफ से प्रस्ताव लाया जाने वाला है. इससे पहले भी दो बार उन्हें पद से हटाने की नाकाम कोशिश की जा चुकी है. पहली बार दिए गए नोटिस लोकसभा और राज्यसभा, दोनों में खारिज कर दिए गए थे. जबकि दूसरी कोशिश के तहत दिए गए नोटिस राज्यसभा में लंबित हैं.
यह भी पढ़ें: विरोध-प्रदर्शनों के बीच EC का बड़ा फैसला, UP में चुनावी अफसरों के तबादले पर लगाई रोक; बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
क्या है मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया?
कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद में उसी तरह की प्रक्रिया के जरिए हटाया जा सकता है, जैसी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने के लिए अपनाई जाती है. इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति को लिखित इस्तीफा सौंपकर पद छोड़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines