भुवनेश्वर: ओडिशा के झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसा शुक्रवार रात को हुआ, जब कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 20 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना झारसुगुड़ा बाईपास रोड पर पावर हाउस चक के पास हुई। बस जेएसडब्ल्यू प्लांट से कर्मचारियों को झारसुगुड़ा शहर ले जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लांट में अपना काम पूरा कर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

विज्ञापन

घायलों को संबलपुर के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारसुगुडा के पुलिस उपाधीक्षक एन महापात्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि “झारसुगुडा में एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के ट्रक से टकरा जाने से 6 की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। ज्यादातर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। 10 लोगों को बुर्ला, संबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि 14 का यहां इलाज चल रहा है।”

आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। झारसुगुड़ा के डीएम और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ