Puri Rath Yatra Stampede Eyewitness: ‘पुलिस वाले गिरे हुए लोगों को बचाने के बजाय खुद की जान बचा कर भाग रहे थे…’ ये कहना है ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के सामने हुई भगदड़ के पीड़ितों का। बीते दिन पुरी में रथ यात्रा के एक भयानक हादसा हुआ। गुंडिचा मंदिर के सामने रथ यात्रा में शामिल लोगों के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस वाले भगदड़ के दौरान गिरे लोगों को उठाने के बजाय खुद को बचाने भाग रहे थे।
खुद की जान बचा रही थी पुलिस…
इस भगदड़ में जान गंवाने वाली खुर्दा जिले की प्रभाती साहू के पति दिलीप साहू ने बताया कि जब रथ यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और लोग भागने लगे, इस दौरान कई लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों को बचाने के बजाय खुद को बचाने के लिए भाग रहे थे। दिलीप साहू ने बताया कि उसकी पत्नी बेहोश हो गई थी, जिसे उसने दूसरे श्रद्धालुओं की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दिलीप साहू ने कहा कि पुलिस हम लोगों की रक्षा करने के लिए होती है, उन्हें हम लोगों की रक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन वे खुद को ही बचा रहे थे।
लोग गिर और चीख रहे थे
इस भगदड़ में जिंदा बचने वाले लोगों ने बताया कि रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़ अनियंत्रित हो गई थी, जिसकी वजह से रथ यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा त्योहार से पहले पुलिसकर्मियों को मॉक ड्रिल करवाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी भगदड़ के दौरान मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। रविवार को सभी की छुट्टी रहती है, इसलिए यात्रा में इस भीड़ भी बहुत रहती है, लेकिन भारी भीड़ होने के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए। भगदड़ में लोग गिर रहे थे और चीख रहे थे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मदद करने नहीं आया।
यह भी पढ़ें: हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले
किसी तरह से बाल-बाल बची
रथ यात्रा के दौरान जान गंवाने वाली भक्त प्रभाती दास के पति अभिजीत दास ने बताया कि इस आफत की घड़ी में हमारी मदद के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं था, हम मदद के लिए पूरी तरह से खुद पर ही निर्भर थे। वहीं एक दूसरे चश्मदीद परिखिता मिश्रा ने बताया कि वह किसी तरह से इस भगदड़ में बाल-बाल बच गई। परिखिता मिश्रा ने कहा कि प्रशासन को रथों के आसपास का एरिया खाली रखना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले से भरे हुए रथों के सामने से दो ट्रक गुजरे, जिसकी वजह से सड़क पर जगह कम हो गई और लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines