Odisha New Chief Minister: बीती शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिला। पीएम मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसी के साथ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज हो गया है। दिल्ली में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद अब बीजेपी की नजर गेम चेंजर स्टेट ओडिशा पर जा टिकी है।
24 साल बाद गिरी बीजेडी सरकार
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। ओडिशा में पिछले 24 सालों से बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार थी। मगर इस बार ओडिशा की जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है। ऐसे में अब बीजेपी के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि ओडिशा की कमान आखिर किसको सौंपी जाए? इस सवाल का जवाब ढूंढने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को दी गई है।
सीएम का शपथ समारोह
बता दें कि 11 जून को बीजेपी विधानसभा की बैठक होगी और 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को आयोजित होना था। मगर प्रधानमंत्री के बिजी शेड्यूल के कारण शपथ समारोह को दो दिन पीछे कर दिया गया।
ओडिशा का सीएम कौन?
ओडिशा के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए दो नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। इस लिस्ट में धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम शामिल थे। हालांकि बीती शाम दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री पर भी सस्पेंस बन गया है। बीजेपी ने अब राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को राज्य के लिए मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। खबरों की मानें तो सुरेश पुरी ओडिशा के सीएम पद के लिए बीजेपी की पहली पसंद हो सकते हैं।
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी देखने को मिले थे। इस दौरान राज्य की 147 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें 78 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं बीजेडी को महज 51 सीटें और कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं।
संबंधित खबरें
मणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
4 mins agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
1 hr ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
3 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
3 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
5 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
5 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
6 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
6 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
6 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines