Odisha Lok Sabha Exit Poll 2024 Live Updates: नवीन पटनायक को झटका, BJD के गढ़ में BJP की सेंध

Odisha Lok Sabha Exit Poll Result 2024: शनिवार को 7वें चरण की वोटिंग के साथ देशभर की 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो गए हैं। एग्जिट पोल में नवीन पटनायक को झटका लगा है। BJD के गढ़ में BJP ने सेंध लगा दी है। New24 टुडेज चाणक्या के लोकसभा एनालिसिस में बीजेपी को 16 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को एक और BJD को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। जानें, ओडिशा की सीटों को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं:

Odisha

ओडिशा में BJD को झटका लगता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Odisha Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। New24 टुडेज चाणक्या के लोकसभा एनालिसिस में नवीन पटनायक को झटका लगता दिख रहा है। इस एनालिसिस में बीजेपी को 16 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को एक और BJD को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं India TV-CNX ने बीजेपी को 15-17 सीटें दी हैं। वहीं INDIA को 0-1 सीट और नवीन पटनायक की पार्टी BJD को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि फाइनल फैसला मंगलवार यानी 4 जून को आएगा, लेकिन एग्जिट पोल के जरिए 4 जून की स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है।

चार चरणों में हुए चुनाव

ओडिशा की 21 सीटों पर 4 चरणों (चाैथे से सातवें तक) में चुनाव हुआ। चौथे चरण में 4 सीटों पर, 5वें चरण में 5 सीटों पर, छठवें चरण में 6 सीटों पर और 7वें चरण में 6 सीटों पर मतदान हुआ। अंतिम चरण का मतदान 1 जून का हुआ। ओडिशा के सभी चरणों में बंपर वोटिंग हुई।

Advertisment

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

ओडिशा में बीजेपी सरकार के कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में रहे। इनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संबित पात्रा, अपराजिता सारंगी आदि शामिल हैं। बीजेपी को राज्य की बड़ी और मुख्य राजनीतिक पार्टी बीजू जनता दल (BJD) से कड़ी चुनौती मिल रही है। अभी राज्य में BJD की सरकार है और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे इस प्रकार हैं:

एग्जिट पोल BJD NDA INDIA अन्य
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 4 16 1 0
India TV-CNX 4-6 15-17 0-1 0
ABP-C Voters 1-3 17-19 0-1 0

 

ऐसी रही पिछले चुनाव में स्थिति

ओडिशा में पिछली लोकसभा में BJD ने मोर्चा मारा था। कुल 21 सीटों में से BJD ने 12 सीटें जीती थीं। वहीं BJP के नेतृत्व में NDA ने 8 और कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए (अब INDI) को मात्र एक सीट पर ही जीत मिली थी। यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। यहां से पिछली बार बीजेपी के संबित पात्रा 11,714 वोटों से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें BJD के पिनाकी मिश्रा ने हराया था। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में BJD को 20 और BJP को मात्र एक सीट पर ही जीत मिली थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था। पिछली बार के परिणामों को देखते हुए इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के लिए यहां की राह आसान होती दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन

संबित पात्रा का विवादित बयान रहा चर्चा में

ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा का विवादित बयान चर्चा में रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान जगन्नाथ का अवतार बताया था। उनके इस बयान से काफी बवाल मच गया था। बाद में संबित पात्रा को माफी मांगनी पड़ी और कहा था कि उन्हें इसका पछतावा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ