Balasore Student Self-Immolation Case Update: शनिवार को बालासोर में एक छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छात्रा ने शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की है। अभी उसका इलाज एम्स में किया जा रहा है। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास का इस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ‘अभी वह ICU में है, क्योंकि उसका लगभग 90-95 फीसदी शरीर जल चुका है।’ बता दें कि छात्रा की हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है। रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि छात्रा ने आत्महाद करने से पहले भी अपनी जान लेने की चेतावनी दी थी।
आत्मदाह से कुछ दिन पहले किया किया था पोस्ट
छात्रा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। छात्रा को जीवित रखने की डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। जब छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस पूरे दिन में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल की छात्रा ने खुद को आग लगाने से 10 दिन पहले अपनी जान देने की बात कही थी। रिपोर्ट्स के मुाताबिक, यह पोस्ट करीब 10 दिन पहले किया गया था, जिसमें छात्रा ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। साथ ही उसने ये भी लिखा था कि अगर एक्शन नहीं लिया जाएगा, तो वह अपने आप को खत्म कर लेगी।
ये भी पढ़ें: उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला 2 करोड़ कैश, 7 ठिकानों पर सतर्कता विभाग की छापेमारी
अब कैसी है छात्रा की हालत?
बालासोर में छात्रा आत्मदाह मामला में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए। छात्रा को बेहतर इलाक के लिए भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने बताया कि पीड़िता का 90 से 95 फीसदी हिस्सा जल चुका है। लड़की की हालत अभी भी गंभीर है, यहां के डॉक्टर उसको सबसे अच्छा इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल लाई गई थी, तब भी छात्रा की हालत बहुत गंभीर थी।
ये भी पढ़ें: उड़ीसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर बस नाले में पलटी, 25 यात्री घायल
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
5 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
6 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
8 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
13 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
15 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
16 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
16 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines