उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला 2 करोड़ कैश, 7 ठिकानों पर सतर्कता विभाग की छापेमारी

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सरकारी अभियंता के घर से करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्तियों के दस्तावेज सतर्कता विभाग ने जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार सतर्कता विभाग ने पूरे प्रदेश में 7 ठिकानों पर यह रेड की थी।

Odisha engineer cash raid

Odisha engineer raid

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य सरकार के एक अभियंता के घर से करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। ये कार्रवाई सतर्कता विभाग द्वारा की गई है। जब अधिकारी छापे के लिए इंजीनियर के घर पहुंचे तो बैकुंठ नाथ सारंगी ने घबराकर नकदी के बंडलों को फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की। बंडलों की गिनती जमीन पर गिरने के बाद की गई और उन्हें बैग में भरकर ले जाया गया।

इंजीनियर के घर से मिला ये सामान

सतर्कता विभाग के अनुसार छापेमारी भुवनेश्वर, कटक, पुरी और बालासोर के 7 ठिकानों पर की गई। जांच के दौरान 2.1 करोड़ नकद, महंगे इलेक्ट्रिकल सामान और फर्नीचर, जमीन और फ्लैटों के दस्तावेज, कई बैंक खाते और लाॅकरों की जानकारी शामिल है। पूरे ऑपरेशन के दौरान विभाग की 7 टीमें शामिल थीं और 50 से अधिक अधिकारी मौजूद थे। तलाशी के लिए 26 पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। जिसमें 8 डीएसपी, 12 निरीक्षक और 6 एएसआई शामिल थे।

पूछताछ के लिए सम्मन जारी

फिलहाल विभाग इंजीनियर के घर से मिली नकदी की जांच में जुटा है। बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले, भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में जांच शुरू की गई है। सारंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उनसे पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग और जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों पर रेड की थी। जिसमें बड़ी मात्रा में कैश और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ