उड़ीसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर बस नाले में पलटी, 25 यात्री घायल

बालासोर में एक बस गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर नाले में गिर गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।

Odisha bus accident

Odisha bus accident

उड़ीसा के बालासोर में एक भीषण सड़क हादसे में 35 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 35 यात्रियों से भरी बस गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर नाले में गिर गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी मौेके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बस भोगराई से बालासोर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर बस नुनियाजोरी ब्रिज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद बस टकराकर सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गई। हादसे के समय बस का दाहिना दरवाजा टूट गया। जिससे कुछ यात्री समय रहते बाहर निकल गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल और ओडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

11 घायलों की हालत गंभीर

अब तक कुल 32 यात्रियों का सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिनमें से 15 को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 बच्चे और 5 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं बस के ड्राइवर का पैर टूट गया है। उसको भी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ