India News: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के बीच दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ। हालांकि सुरक्षा सम्मेलन में हुई इस हाई लेवल मीटिंग में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि अमेरिका में अब खालिस्तानियों को भारत विरोधी गतिविधियां चलाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।
20 देशों के खुफिया विभाग के प्रमुखों के साथ हो रहे सम्मेलन से अलग अजीत डोभाल और तुलसी गबार्ड के बीच खास बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों ने खुफिया जानकारी साझा करने के तरीकों को मजबूत करने पर चर्चा की। भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के साथ सुरक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे, इसके लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर चर्चा हुई। आतंकवाद और उभरती टेक्नोलॉजी से पैदा होने वाले खतरों सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। हिंद-प्रशांत महासागर में सुरक्षा, आतंकवाद को फंडिंग, इमिग्रेशन और निर्वासन संबंधी चर्चा भी हुई।
यह भी पढ़ें:CBP Home App क्या? जिसने रंजनी श्रीनिवासन को अमेरिका छोड़कर कनाडा भागने में की मदद
कई देशों की यात्रा पर निकली हैं तुलसी गबार्ड
सूत्रों के अनुसार, बीते दिन दुनियाभर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ देश के NSA अजीत डोभाल ने खास बातचीत की। अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ-साथ कनाडाई खुफिया प्रमुख डैनियल रोजर्स और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से भी चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी आए हैं।
बता दें कि तुलसी गबार्ड रविवार अलसुबह ढाई दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं। गबार्ड का यह दौरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार के किसी शीर्ष अधिकारी की पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। वे जापान, थाईलैंड और फ्रांस की यात्रा पर निकली हैं और इस बीच उन्होंने भारत का दौरा भी किया है। वे रायसीना डायलॉग को भी संबोधित करेंगे। पिछले महीने गबार्ड ने वाशिंगटन डीसी क यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला, 90 सैनिकों की मौत; बलूच लिबरेशन आर्मी का अटैक का दावा
कनाडा के सुरक्षा सलाहकार का दौरा तनाव के बीच
सूत्रों के अनुसार, कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) के प्रमुख रोजर्स की भारत यात्रा, हरदीप सिंह निज्जर मामले को लेकर दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है। सितंबर 2023 में तत्कालीन कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया और उन पर निज्जर की हत्या कराने का आरोप लगाया। इससे भारत और कनाडा के बीच संबंध तनाव आ गया था।
नई दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। पिछले साल की दूसरी छमाही में दोनों देशों के बीच संबंध और भी खराब हो गए, जब ओटावा ने निज्जर की हत्या के आरोप भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा सहित कई भारतीय राजनयिकों को शामिल किया। पिछले साल अक्टूबर में कनाडा ने संजय वर्मा और 5 अन्य राजनयिकों को निष्कासित भी कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी कनाडा के प्रभारी स्टीवर्ट व्हीलर और 5 अन्य राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines