पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला, 90 सैनिकों की मौत; बलूच लिबरेशन आर्मी का अटैक का दावा

पाकिस्तान सेना पर फिर आतंकी हमला हुआ है। सेना के जवानों से भरी 8 बसों पर बलूच विद्रोहियों ने आत्मघाती हमला किया, जिसमें बसों में सवार सभी 90 सैनिक मारे गए। बलोच लिबरेशन आर्मी ने खुद बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Pakistan Army Attack

पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला।

Pakistan News: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तानी सेना पर एक बार फिर फिदायीन हमला हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि रविवार को नोशकी इलाके में पाकिस्तानी सेना के जवानों से भरी बसों पर अटैक किया गया है। सुसाइड बॉम्बिंग में करीब 90 जवान मारे गए हैं। 8 बसों के काफिले पर BLA की मजीद ब्रिगेड और फतह स्क्वॉड ने सुसाइड बॉम्बिंग अटैक किया। हमले में सभी 8 बसें और सेना के जवान जलकर राख हो गए। वहीं पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि हमले में उनके 7 जवानों की ही मौत हुई है।

विज्ञापन

BLA की ओर से जारी किए बयान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवानों का 8 वाहनों का काफिला क्वेटा से कफ्तान जा रहा था। रास्ते में नोशकी इलाके में हाईवे के पास फिदायीन लड़ाकों ने काफिले को घेर लिया। इतना ही नहीं विस्फोटकों से भरी गाड़ी सेना के काफिले में घुसा दी, जिससे सभी गाड़ियां धमाके के साथ उड़ गईं। इसके बाद बलूच विद्रोहियों की फतेह स्क्वॉड के लड़ाकों ने सैनिकों की हत्या कर दी। जिस वाहन से विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई, उसके तो परखच्चे ही उड़ गए। नोशकी के SHO जफरुल्लाह  सुलेमानी ने हमले की पुष्टि की और पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी।

विज्ञापन

5 दिन पहले बलूच लड़ाकों ने हाइजैक की थी ट्रेन 

विज्ञापन

बता दें कि 5 दिन पहले 11 मार्च को को बलूच विद्रोहियों ने एक पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक किया था। यह जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन थी, जो क्वेटा से पेशावर जा रही थी।  यह ट्रेन 11 मार्च दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी और इसे 11 शहरों को पार करके पेशावर के सिबि रेलवे स्टेशन पर 1.30 बजे पहुंचना था, लेकिन एक बजे के करीब बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने इसे हाइजैक कर लिया। इस इलाके में 17 सुरंगें हैं, जिनसे गुजरते समय ट्रेन की स्पीड स्लो होती है।

इसका फायदा उठाकर लड़ाकों ने पटरी उड़ाई, जिससे इंजन पलट गया और ट्रेन पर कब्जा कर लिया। ट्रेन पर टनल नंबर-8 के पास हमला किया गया। कब्जे में लेते ही बलूच विद्रोहियों ने पैसेंजरों पर फायरिंग की, जिसमें ट्रेन के ड्राइवर समेत कई लोग मारे गए। ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान, पुलिस और ISI के एजेंट्स थे, जो पंजाब प्रांत जा रहे थे। हाईजैक की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर हमला किया और एयर स्ट्राइक भी की। BLA ने दावा किया कि आम नागरिकों को रिहा कर दिया गया और सभी 214 सुरक्षाबलों, पुलिस और ISI के एजेंट्स को मार दिया, जबकि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उन्होंने 33 लड़ाकों का ढेर करके बंधकों को छुड़ा लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ