चीनी ही नहीं प्‍याज भी हुआ महंगा, 30 दिन में 19% बढ़े दाम, जानें कहां-कितने रुपये में मिल रहा है कांदा?

इन दिनों प्याज औसतन 45 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जो पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा है. महज एक महीने में प्याज की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की महंगाई आ चुकी है.

onion price hike

प्याज की कीमतों में भारी उछाल (Photo: AI)

चीनी के साथ-साथ अब प्याज की कीमतें भी लोगों के लिए सिर का दर्द बन गई है. सब्जी मंडी में प्याज करीब 45 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जो पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा है. महज एक महीने में प्याज की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की महंगाई आ चुकी है. दिल्ली, कोच्चि, चेन्नई समेत कई शहरों में प्याज का रेट औसत से भी कहीं ज्यादा है. सरकार ने इन शहरों में प्याज की कीमतों में आए उछाल को काबू करने के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत आज से नासिक से ‘कांदा एक्स्प्रेस’ ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना है प्याज का रेट?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 65 रुपये किलो हो गई है, जोकि एक साल से 35 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रही थी. चेन्नई में प्याज की कीमत 33 रुपये से बढ़कर सीधा 58 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. केरल और असम के कई इलाकों में भी प्याज काफी महंगा बिक रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार हर वो मुमकिन कोशिश कर रही है, जिससे प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सके. सरकार कम कीमत पर प्याज मुहैया करवाने वाली है. केंद्र का कहना है कि कुछ कारोबारी जानबूझकर प्याज महंगे दामों में बेच रहे हैं, जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा हो रहा है.

कितना है प्याज का स्टॉक?

जानकारी के मुताबिक, आने वाले महीनों में प्याज की आपूर्ति को पूरा करने के लिए सरकार और किसानों के पास पर्याप्त स्टॉक है. मार्केट से जुड़े लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र में खरीफ प्याज के उत्पादन में 5% से 7% तक की कमी आ सकती है, जोकि प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य माना जाता है. वहीं, कृषि मंत्रालय ने अंदाज़ा लगाया है कि 2025-26 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में प्याज का प्रोडक्शन साल 2024-25 के बराबर होगा यानि उत्पादन 307 लाख टन तक रह सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ