Jewar International Airport: नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नोएडा दौरे और उद्घाटन समारोहन में VVIP मूवमेंट के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो सुबह 7 बजे लागू हो गई थी और रात के 11 बजे तक लागू रहेगी। नोएडा पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। ट्रैफिक को लेकर लोगों से सहयोग का उम्मीद जताई गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर घर से निकलें तो बेहतर
ट्रैफिक एडवाइजरी गौतम बुद्ध नगर पुलिस, जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट और ट्रैफिक विभाग ने लागू की है। जिसके तहत आदेश जारी हुआ है कि आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। उद्घाटन से पहले और उद्घाटन के बाद भी लोगों को रूट प्लान फॉलो करना होगा। एडवाइजरी में साफ-साफ कहा गया है कि अगर लोगों को जाम के साथ-साथ परेशानी से बचना है तो वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें।
कमर्शियल और भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी
बता दें कि आज सिकंदराबाद और ककोड़ से जेवर आने वाले कमर्शियल और भारी वाहनों को एयरपोर्ट रूट पर एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि इन्हें चचूरा और खेड़ा रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। आगरा से आने वाले भारी वाहन को भी जेवर टोल से एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि इन वाहनों को यूटर्न लेकर वापस जाना होगा। ये वाहन अलीगढ़ और टप्पल के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे आज ट्रैफिक का दबाव कम करने की कोशिश है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए रूट ये रहेगा
बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोगों को आज रूट बदलकर आना जाना करना होगा। आज लोग परी चौक से अल्फा कमर्शियल गोल चक्कर, मेट्रो डिपो गोल चक्कर और 130 मीटर रोड होते हुए सिरसा गोल चक्कर से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे ले सकते हैं। मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से आने वाले लोग भी आज ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और बील अकबरपुर NH-91 का रूट लेकर आवाजाही कर सकते हैं। पलवल से आने वाले वाहन भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट होंगे।
इन्हें सिरसा लूप से उतरने की अनुमति नहीं होगी। मथुरा-अलीगढ़से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर टोल पार करेंगे और जेवर कट से दाएं मुड़कर सबोता अंडरपास होते हुए किशोरपुर गेट से एयरपोर्ट कैंपस में एंट्री करेंगे। मथुरा से आने वाले लोग पार्किंग-5 और अलीगढ़ से आने वाले लोग पार्किंग-9 में अपने वाहनों को पार्क करेंगे। हापुड़, बुलंदशहर, गवना-खुर्जा रोड से आने वाले लोगों को गांव थोरा कट से पहले एयरपोर्ट कैंपस में एंट्री मिलेगी। हापुड़ के वाहन पार्किंग-14 और बुलंदशहर के वाहन पार्किंग-13 में पार्क होंगे।
Noida Airport Features: 11 शहरों के लिए फ्लाइट होंगी शुरू, कोहरे-बारिश में भी टेकऑफ-लैंडिंग संभव
स्थानीय लोगों के लिए भी ये रास्ते डायवर्ट रहेंगे
जेवर, दयानतपुर, किशोरपुर और आस-पास के गांवों में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। इमरजेंसी और जरूरती वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। कार्यक्रम स्थल के आस-पास बैरिकेडिंग रहेगी। पास होल्डर ही अंदर जा पाएंगे। पार्किंग प्लेस से प्रोग्राम प्लेस तक आने-जाने के लिए शटल बसें रहेंगी। चौराहों और डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस की नजर रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम से डायवर्जन रूट पर निगरानी रहेगी। पुलिस, प्रशासन, खुफिया एजेंसी, PAC समेत कई फोर्स आज के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines