Noida Airport: 30 से 90 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली टू नोएडा जेवर एयरपोर्ट, जानें कौन-सा है सबसे छोटा रास्ता?

Jewar International Airport: नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने वाला है। कल 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं एयरपोर्ट शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्लीवासियों को नया विकल्प मिल जाएगा।

Noida Jewar Airport
1 / 5

दिल्ली या उत्तर प्रदेश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंचने के कई रास्ते और कई ट्रांसपोर्ट मीडियम हैं, जिनसे दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक पहुंचने में समय भी अलग-अलग लगता है। लेकिन अगर आपको दिल्ली से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाना है तो कौन-सा रास्ता सबसे छोटा और सही रहेगा, आइए हम आपको बताते हैं...

विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट

जेवर एयरपोर्ट यमुना  एक्सप्रेसवे से कनेक्ट2 / 5

दिल्ली से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता यमुना एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे एक हाई-स्पीड रोड है और उत्तर प्रदेश के 2 जिलों नोएडा और आगरा को जोड़ती है। आने वाले समय में एयरपोर्ट तक मेट्रो और रेलवे कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन

60 से 90 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

60 से 90 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे3 / 5

यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में 60 से 90 मिनट लगेंगे। हालांकि यह समय भी ट्रैफिक पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने का का सबसे सही रास्ता यही है और समय से निकलने पर समय पर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से 30 से 45 मिनट ही लगेंगे

ग्रेटर नोएडा से 30 से 45 मिनट ही लगेंगे4 / 5

नोएडा के लोग सीधे नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकते हैं और फिर जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में 45 से 60 मिनट लगेंगे। ग्रेटर नोएडा लोग यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए केवल 30 से 45 मिनट में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए फ्लाइट

जेवर एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए फ्लाइट5 / 5

बता दें कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से पहले चरण में इंडिगो, आकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइंस उड़ानें शुरू करेंगी। वाराणसी, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, पटना, कानपुर और श्रीनगर शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स शुरू होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन