दिल्ली से सटे नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 और शहर सीधे कनेक्ट हो गए हैं. जी हां, जेवर एयरपोर्ट से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू होंगी. एयरलाइंस ने दोनों शहरों के लिए उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है. अब से पहले अकासा एयरलाइंस अहमदाबाद और पुणे की उड़ानें संचालित कर रही है. अब एयरलाइंस से कोलकाता और बेंगलुरु भी जुड़ गए हैं. लेकिन एयरलाइंस ने 1 अक्टूबर 2026 से दोपहर में 2:05 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट QP 1940 को बंद करने का फैसला किया है.
क्या है कोलकाता-बेंगलुरु फ्लाइट्स की टाइमिंग?
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP 1569 सुबह 10:30 बजे टेकऑफ होगी और 2 घंटे 20 मिनट बाद दोपहर 12:50 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. वापसी में फ्लाइट QP 1570 दोपहर 1:30 बजे कोलकाता से उड़ेगी और दोपहर 3:50 बजे जेवर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. बेंगलुरू के लिए फ्लाइट QP 1525 सुबह 7 बजे बेंगलुरू से उड़कर सुबह 9:45 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी और वापसी में फ्लाइट QP 1526 शाम 4:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और रात 7:20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी.
नोएडा एयरपोर्ट के आस-पास प्रॉपर्टी होगी महंगी, YEIDA ने बदले नियम
3 एयरलाइंस के जरिए 17 शहर हो चुके कनेक्ट
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 जून 2026 को नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया था. एयरपोर्ट से सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की थीं. आज इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए करीब 17 शहर हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर, श्रीनगर, जम्मू, जोधपुर, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, बेंगलुरु और कोलकाता जुड़ चुके हैं. फिलहाल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें संचालित हो रही हैं, लेकिन जल्दी ही एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना सरकार की है.
संबंधित खबरें
नेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
19 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
29 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines