नोएडा एयरपोर्ट के आस-पास प्रॉपर्टी होगी महंगी, YEIDA ने बदले नियम
Written By Namrata Mohanty

Written By Namrata Mohanty

Yeida Scheme: नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां हवाई अड्डे के आस-पास की जमीन के दाम अब और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. दरअसल, ऐसा नये नियम के तहत हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने कुछ नए नियमों को लागू किया है ताकि एयरपोर्ट एरिया की सुरक्षा बढ़ सके. क्या है ये नए नियम और क्यों किए गए हैं लागू. जानिए पूरी बात.
दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि एयरपोर्ट रनवे पर एयरक्राफ्ट की सिक्योरिटी और इलाके की अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन पर रोक लगाई जा सके. YIEDA के सीईओ का मानना है कि AAI ने स्पेशल कलर कोड वाला जोनिंग मैप बनाया है. इससे ये पता लगेगा कि एयरपोर्ट के आस-पास की इमारते कितनी ऊंची है और नहीं. अगर इनसे कंस्ट्रक्शन की मंजूरी नहीं लग गई तो उसको रिजेक्ट भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-अडाणी पावर को मिला मध्य प्रदेश से 1600 मेगावाट बिजली सप्लाई का ऑर्डर, कंपनी बनाएगी नया पावर प्लांट
अथॉरिटी के नए नियमों का सबसे बड़ा फायदा जेवर के जमीन, मकान और दुकान मालिकों को मिलेगा. यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही ऊंचाई पर हैं और अब इनके और बढ़ने की संभावना है. आमतौर पर जब किसी इलाके में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता है तो उसके आसपास आर्थिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं और जमीन की मांग बढ़ जाती है. इसी कारण बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां इस क्षेत्र में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित कर रही हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक और बढ़ेगा. साथ ही, आईटी कंपनियों, बड़ी फर्मों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिलचस्पी भी इस क्षेत्र में और तेज़ी से बढ़ेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: