No Relation between Corona vaccine and heart attack: कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में कोरोना की वैक्सीन लेने बाद लोगों को हार्ट अटैक आया? इस बात की भी चर्चा हो रही है।
इसको लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) भी एक अध्ययन करा रहा है। इसमें देश में युवा आबादी में कोरोना-19 रोधी टीकाकरण और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अध्ययन जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।
सुरक्षित है कोविशील्ड और कोवैक्सीन
वहीं, दिल्ली के सरकारी अस्पातल जीबी पंत में किए गए एक शोध से बता चला है कि कोरोना वायरस पर काबू पाने लिए इस्तेमाल कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों को हार्ट अटैक या फिर हार्ट अटैक के संभावित खतरों से कोई संबंध नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह अध्ययन अगस्त 2021 और अगस्त 2022 के दौरान किया गया। इसमें जीबी पंत अस्पताल में भर्ती 1578 मरीजों का डेटा इस्तेमाल किया गया। इसमें यह देखा गया है कि किस मरीज ने कब कोरोना रोधी टीका लिया? इसमें उम्र का भी ध्यान रखा गया।
इस शोध के बाद यह तय हो गया है कि देश में बनी कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों सुरक्षित हैं। इसके उलट शोध में यह सामने आया है, जिन्होंने कोरोना रोधी टीके लिए थे, उनमें हार्ट अटैक पड़ने की संभावना कम थी।
17 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, हुई थी इस दुर्लभ बीमारी की शिकार
पूर्व में यह सवाल कई बार उठ चुका है कि क्या देश में कोरोनारोधी वैक्सीन लेने के बाद से लोगों की हार्ट अटैक से मौतें हो रही हैं? इसको लेकर आईसीएमआर भी एक अध्ययन कर रहा है। इसी रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
युवतियों-महिलाओं के लिए मुसीबत बना यह डिवाइस, रहें अलर्ट वरना जिंदगी हो सकती है बर्बाद
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
9 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
18 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines