Why Nitish Kumar Turned Down Convener Post Of INDIA : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला शनिवार को हुई एक वर्चुअल बैठक में लिया गया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक पद दिया गया लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।
बीते कई दिनों से जदयू नेता इस बात की मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया जाए। और आज जब उन्हें यह पद दे दिया गया तो नीतीश ने इसे ठुकरा दिया। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता को ही यह पद मिलना चाहिए।
बिहार सरकार में मंत्री संजय झा का कहना है कि नीतीश कुमार हमेशा से गठबंधन में एकजुटता की बात कहते आए हैं। उन्होंने संगठन में कोई भी पद नहीं लिया है। बैठक में नीतीश ने कहा कि मुझे पद में रुचि नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम एकजुट रहें और जमीनी स्तर पर काम करें।
नीतीश ने कांग्रेस को दिया संकेत
अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि विपक्षी गठबंधन के संयोजक का पद ठुकराने का फैसला आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनका समर्पण है या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए दावेदारी। दरअसल, नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी वह प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस उनकी यह मांग स्वीकार नहीं कर रही है। जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार का संयोजक पद ठुकराना पीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का एक और दावा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी यह मांग कांग्रेस के सामने फिर रख दी है।
ये भी पढ़ें: विपक्ष को मजबूत कर सकता है यह फॉर्मूला
ये भी पढ़ें: बंगाल में साधुओं की पिटाई पर भड़की VHP
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पर उद्धव ठाकरे का कमेंट
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines