NITI Aayog Governing Council meeting: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपति भवन के कल्चरल हाॅल में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक चल रही है। बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के अलावा इंडिया गुट की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। लेकिन ममता बनर्जी मीटिंग खत्म होने से पहले ही बैठक से निकलकर बाहर आ गईं। इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुझे बोलने के लिए सिर्फ 5 मिनट का समय मिला। वहीं मुझे रोक दिया गया और ज्यादा समय मांगा तो मेरा माइक बंद कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक में ममता ने अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बैठक में बोलने नहीं दिया जाता। ये कैसे चल सकता है? सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। मैंने कहा कि आपको राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मैं बोलना चाहती थी कि मुझे सिर्फ 5 मिनट बोलने दिया गया। मुझसे पहले के सीएम ने 10-20 मिनट तक अपनी बात रखी। विपक्ष में से मैं अकेली थी जो इस बैठक में भाग ले रही थी लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं मिला। यह सिर्फ बंगाल का ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है।
वहीं बैठक में शामिल होने से पहले सीएम ममता ने कहा था नेताओं की आवाज को एक मंच पर उठाया जाना चाहिए। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा था कि नीति को खत्म कर फिर से योजना आयोग को बहाल कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः नीति आयोग की बैठक में 7 राज्यों के CM नहीं होंगे शामिल, इंडिया ब्लॉक क्यों कर रहा बॉयकॉट?
8 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल
बता दें इस बैठक में 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया। बैठक का बहिष्कार करने वाले सभी सीएम विपक्षी पार्टियों के हैं। बैठक से एक दिन पहले ही विपक्ष ने बजट में भेदभाव का आरोप लगाया था। बैठक में शामिल नहीं होने वाले मुख्यमंत्रियों में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के सीएम पिनराई विजयन, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के सीएम रेंवत रेड्डी शामिल हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कांग्रेस के विरोध के बावजूद बैठक में शामिल होंगे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Terrorist Attack: कुपवाड़ा में सेना का जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर; मेजर समेत 4 गंभीर घायल
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
51 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines