Sunjwan Terror Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है। मामला पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा से जुड़ा हुआ है जिसे बाधित करने की कोशिश की गई थी।
पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उत्सव में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पल्ली ग्राम पंचायत का दौरा किया था। यहां उन्होंने लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। पीएम की यात्रा से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू के सुंजवां मिलिट्री स्टेशन के पास मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने आत्मघाती जैकेट पहनी थी और शहर में ‘फिदायीन’ हमला करने जा रहे थे। सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के कारण पीएम के कार्यक्रम को रद्द करने की जैश-ए-मोहम्मद की साजिश नाकाम हो गई थी।
माना जा रहा है कि अजहर फिलहाल पाकिस्तान में छिपा है, जबकि इस्लामाबाद ने हाल ही में अफगानिस्तान को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि आतंकी मसूद अजहर नंगरहार या कुनार में छिपा हो सकता है। तालिबान ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि वह अभी भी पाकिस्तान में है।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने गुजरात में Defence Expo का उद्घाटन किया, 52 विंग एयर फोर्स स्टेशन की आधारशिला रखी
1999 में जैश-ए-मोहम्मद का मसूद अजहर ने किया था गठन
1999 में कंधार में अपहृत इंडियन एयरलाइंस के विमान के यात्रियों के बदले भारत ने मसूद अजहर को रिहा किया था। इसके बाद उसने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गठन किया था। मसूद अजहर 2001 में संसद हमले, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा हमले समेत भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। 28 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्वीकार किया कि अजहर पाकिस्तान में है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
42 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines