हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NIA ने IMK टेरर मामले में 13 आरोपी पकड़े, ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने का आरोप; 16 ठिकानों पर की छापेमारी

NIA ‘इमाम महमूदर काफिला’ (IMK) से जुड़ी सीमा-पार आतंकी साजिश और असम में कट्टरपंथ फैलाने के मामले पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. इस कड़ी में आज NIA की टीम ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 ठिकानों पर छापेमारी की.

विज्ञापन
NIA ने IMK टेरर मामले में 13 आरोपी पकड़े (Photo: AI)

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ‘इमाम महमूदर काफिला’ (IMK) से जुड़ी सीमा-पार आतंकी साजिश और असम में कट्टरपंथ फैलाने के मामले पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. इस कड़ी में आज NIA की टीम ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने असम में 10 जगहों पर रेड की, जबकि पश्चिम बंगाल में पांच और केरल में 1 जगह पर छापा मारा.

ये भी पढ़ें: ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

3 महीने पहले केस दर्ज

आपको बता दें कि IMK ‘जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश’ (JMB) का ही एक ग्रुप है. तीन महीने पहले NIA ने IMK की आतंकी साजिश के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इन सभी पर ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’ और ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967’ की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे. NIA ने गुवाहाटी की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

विज्ञापन

असम से 6 आरोपी गिरफ्तार

असम के बारपेटा जिले से NIA ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने सोमवार रात हाउली, बारपेटा रोड और सोरभोग थाना क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के बाद NIA ने सोरभोग थाना क्षेत्र से तीन, बारपेटा रोड से दो और हाउली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोग जिहादी गतिविधियों में शामिल थे और जिले के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे थे.

क्या था मकसद?

NIA की जांच से पता चला है कि आरोपी IMK की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसका मकसद पश्चिम बंगाल और भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में इस आतंकी संगठन की विचारधारा को फैलाना था. आतंकी चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते थे, वहीं युवाओं को बहला-फुसलाकर युवकों को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे और भारत में अपनी जड़ें फैलाने की कोशिश में थे. आतंकवाद-विरोधी संगठन की जांच से पता चला कि JBM के सीनियर मेंबर इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में इस प्रतिबंधित संगठन के खतरनाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए IMK बनाया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NIA का मोस्ट वांटेड, 30 लाख का इनामी नक्सली; कौन था बृजेश गंझू? जो वाराणसी में ATS से मुठभेड़ में हुआ ढेर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola