पुणे के बिल्डर ने किसान को धमकाया
पुणे के बिल्डर ने एक किसान को धमकाया है। बिल्डर ने किसान को पिस्टल दिखाकर डराया, जान से मारने की धमकी दी। पुणे के विश्रांतवाड़ी की घटना है। पिस्टल दिखाने वाले बिल्डर का नाम प्रभाकर भोसले है।
बिल्डर प्रभाकर ने राजनगांव के एक किसान से जमीन खरीदी थी। बिल्डर ने किसान को आधा पैसा दिया और बाकी का पैसा घर के लिए देने के लिए कहा था।
बिल्डर ने बकाया नहीं दिया, जिसके बाद किसान विकासक प्रभाकर के दफ्तर पहुंचा। चर्चा के दौरान गुस्साए बिल्डर ने किसान पर पिस्टल तान दिया। 2 लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। किसान के हाथ बंदूक तानने और धमकी देने का वीडियो लगने के बाद उसने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।