राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो महिला और दो बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया, जिसमें मां, बेटी और दो नातिन शामिल हैं। यह घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदडा खुर्द की है। हत्यारों ने मां और बेटी पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने 5 साल की नातिन भावना और साढ़े तीन साल की नातिन लक्षिता को पानी की टंकी में डुबो दिया। इस हादसे में चारों की मौत हो गई।
हाथरस भगदड़ की घटना पर SBSP प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री ने भी सदन में संवेदना व्यक्त की है। वे (अखिलेश यादव) कुछ भी कह सकते हैं। वे विपक्ष में हैं लेकिन इस समय सरकार की पूरी वेदन पीड़ित परिवारों के साथ है। सरकार पूरी मदद के लिए तैयार है।
हाथरस भगदड़ की घटना पर SBSP प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री ने भी सदन में संवेदना व्यक्त की है। वे (अखिलेश यादव) कुछ भी कह सकते हैं। वे विपक्ष में हैं लेकिन इस समय सरकार की पूरी वेदन पीड़ित परिवारों के साथ है। सरकार पूरी मदद के लिए तैयार है।
राजस्थान के टोंक जिले की कोतवाली क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। बजरी माफिया ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हेड कॉन्स्टेबल को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कुछ घंटों के बाद आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली में हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम बैरवा तैनात था। पुलिस की गाड़ी के पास खड़े हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम बैरवा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोकी और हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि मैं जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे पैसे का लालच नहीं है और मैं भ्रष्ट राजनेता नहीं हूं। मैं किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहूंगा। मैं जनता के साथ रहूंगा और राज्य के कल्याण के लिए प्रयास करूंगा। जैसा कि मैंने चुनाव से पहले कहा था, मैं अपने वादे पूरे करूंगा। आज मैंने उप्पदा और उसके आसपास के इलाकों का दौरा किया। जल्द ही, हम एक कार्य योजना लेकर आएंगे। हाल ही में, भीमावरम के एक निवासी ने मुझसे संपर्क किया और अपनी पीड़ा व्यक्त की कि उसका बच्चा पिछले नौ महीनों से लापता है। मैंने विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त को जांच करने का आदेश दिया, और उन्होंने नौ दिनों के भीतर बच्चे को ढूंढ निकाला। पुलिस द्वारा बच्चे का पता लगाने के बाद मुझे खुशी हुई।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि के बाद यह दूसरी बार बाढ़ आई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दो NDRF की टीमें पहले ही उपकरणों के साथ भेजी जा चुकी हैं। और यहां राज्य पुलिस बल और असम राइफल्स, सभी शामिल हैं। सरकार 24 घंटे हर संभव मदद मुहैया कराने जा रही है और अब अंदरुनी गांवों से बचाव अभियान चल रहा है। मुझे लगता है कि अगर बारिश होती है तो हमें थोड़ा सावधान रहना होगा। हमें सावधान रहना होगा।
गुजरात के राजकोट गोंडल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शापर गांव के पास ट्रक कंटेनर में आग लग गई। आग लगने के कारण यातायात बाधित हुआ।
गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर एक लड़की को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विपक्ष के सदन से वॉकआउट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने लोकसभा में प्रधानमंत्री का ढाई घंटे का भाषण सुना। विपक्ष चाहता था कि मणिपुर के बारे में कुछ कहिए, NEET के बारे में कुछ निर्णय करिए। लेकिन वे नहीं बोले… वे विपक्ष को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। राज्यसभा में हमारे वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ 2 मिनट बोलने का समय चाह रहे थे। वे प्रधानमंत्री के भाषण पर कुछ बोलना चाहते थे। लेकिन इनका चरित्र शुरू से अलोकतांत्रिक रहा है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक, गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बताया गया कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद है और हाल ही में लेडी डॉन अनुराधा से उसकी शादी हुई थी। मां के अंतिम संस्कार के लिए काला जठेड़ी को गुरुवार को 6 घंटे की पैरोल मिली।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने हाथरस भगदड़ की घटना स्थल का दौरा किया। हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। इसके बाद रेखा शर्मा ने कहा कि मैंने सुना है कि सारी अनियमितताएं ‘सेवक’ की वजह से हुई हैं। मैंने पुलिस से बात की और उन्होंने भी कहा कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मैंने कहा है कि वह गुरु जो भी हो, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उसने फोटो नहीं खींची ताकि वह सामने न आ सके और कोई सबूत न आ सके। वह लोगों से उनके फोन जमा करवाता था तो निश्चित रूप से कुछ गड़बड़ है। पुलिस जांच करेगी और पता लगाएगी कि क्या यह पहले से ही सोची-समझी योजना थी। यह चिंता की बात है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। इन महिलाओं को गुमराह करना आसान था, क्योंकि वे अशिक्षित थीं। हमें महिलाओं को ऐसे गुरुओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। हम आने वाले समय में महिलाओं को ऐसे तथाकथित बाबाओं से सावधान रहने की सलाह देंगे। हमने प्रशासन से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रायजेनकोव से मिलकर प्रसन्नता हुई। एससीओ के नए सदस्य के रूप में बेलारूस का स्वागत है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों और इसके भविष्य की विकास संभावनाओं पर चर्चा हुई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हाथरस भगदड़ घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है, जिसने आयोजनकर्ताओं को यह अनुमति दी। अनुमति देने वाले अधिकारियों और जो आयोजनकर्ता हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा सासंद दीपक प्रकाश ने कहा कि विपक्ष डरा-सहमा हुआ है और मुद्दा विहीन राजनीति करने का परिचायक है इसलिए आज राज्यसभा में सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुन नहीं पाया। जनता के सच का सामना करना उनके (विपक्ष) दिल और दिमाग में नहीं है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री और सदन के नेता सदन में अपनी बात रखते हैं तो उस समय सबको सुनना होता है चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है और सुनने का भी अधिकार है। जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा में बोलना शुरू किया तो कांग्रेस और उनके कुछ साथियों ने भारी हंगामा किया और प्रधानमंत्री के पूरे भाषण को बाधित किया। यह बहुत दुख की बात है क्योंकि जब देश का प्रधानमंत्री बोलते हैं तो उन्हें बोलने के लिए पूरा समय दिया जाता है, यही परंपरा रही है। अगर वो बीच में टोकना चाहते हैं या सफाई देना चाहते हैं तो ठीक है क्योंकि भाषण के दौरान कुछ रुकावटें जरूर डाली जाती हैं लेकिन आप शोर मचाकर और नारे लगाकर उन्हें पूरे 2 घंटे बोलने नहीं देंगे। ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी को सोचना होगा कि देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता। वो पूरे देश का नेतृत्व करता है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री और सदन के नेता सदन में अपनी बात रखते हैं तो उस समय सबको सुनना होता है चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है और सुनने का भी अधिकार है। जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा में बोलना शुरू किया तो कांग्रेस और उनके कुछ साथियों ने भारी हंगामा किया और प्रधानमंत्री के पूरे भाषण को बाधित किया। यह बहुत दुख की बात है क्योंकि जब देश का प्रधानमंत्री बोलते हैं तो उन्हें बोलने के लिए पूरा समय दिया जाता है, यही परंपरा रही है। अगर वो बीच में टोकना चाहते हैं या सफाई देना चाहते हैं तो ठीक है क्योंकि भाषण के दौरान कुछ रुकावटें जरूर डाली जाती हैं लेकिन आप शोर मचाकर और नारे लगाकर उन्हें पूरे 2 घंटे बोलने नहीं देंगे। ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी को सोचना होगा कि देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता। वो पूरे देश का नेतृत्व करता है।
दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई के लिए बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस भगदड़ पर कहा, “कुछ लोगों की प्रवृति होती है कि इस प्रकार की दुखद घटनाओं पर वे राजनीति ढूंढते हैं। ऐसे लोगों की फितरत है, चोरी भी और सीना जोरी भी। यह हर व्यक्ति जानता है कि उन सज्जन की फोटो किसके साथ है और उनके राजनीतिक संबंध किनके साथ जुड़े हुए हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान इस प्रकार की भगदड़ कहां मचती थी और कौन इसके पीछे था?
यूपी सरकार ने हाथरस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। वहीं हादसे की जांच एडीजी आगरा जोन को सौंपी गई है।
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया। इस दौरान विपक्ष सदन से वाॅकआउट कर गया।