शिरोमणि अकाली दल को झटका, वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह डिंपी ने दिया इस्तीफा

Today News Headlines: प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात की। उन्हें पाकिस्तान ने निमंत्रण भेजा है। आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

Breaking News

Breaking News

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो पर 113वीं बार ‘मन की बात’ की। महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित किया। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए आज दिल्ली में पार्टी हेड ऑफिस में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने दरबार साहब में माथा टेका और दुर्गियाना मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

शिरोमणि अकाली दल से हरदीप सिंह डिंपी ने दिया इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह डिंपी ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है।

जम्मू-कश्मीर में आप ने जारी की 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मुद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। लिस्ट में पुलवामा, राजपुरा समेत सात विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

जम्मू कश्मीर: DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से टिकट मिला?

जातिगत जनगणना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- आंकड़ें सार्वजनिक न हूं...

जातिगत जनगणना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। उन्होंने कहा कि सरकारों की कई योजनाएं होती हैं जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। आगे अपने बयान में उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं..., मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।"

कोलकाता केस में पीएम मोदी बोले-महिला के खिलाफ क्राइम करने और उसे बचाने वाले को होनी चाहिए सख्त सजा

महाराष्ट्र के जलगांव में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिला के खिलाफ अपराध करने वाला बचाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला के खिलाफ क्राइम करने और उसे बचाने वाले को सख्त सजा होनी चाहिए।

सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अजीत प्रसाद का टिकट फाइनल किया है। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान बाकी है, लेकिन अखिलेश यादव नाम पर मुहर लगा चुके हैं। अजीत को अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। अजीत प्रसाद अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं।आज अखिलेश यादव ने सभी दावेदारों को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। सभी लोगों को एक साथ रहकर चुनाव लड़ने की हिदायत दी। आनंद सेन यादव भी खुलकर प्रचार में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कहते हैं कि राहुल गांधी जी को यह समझना होगा कि बिहार में जातिगत गणना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कराई। उस समय हम लोग इंडिया गठबंधन में थे। आपसे इस पर प्रस्ताव पारित करने को कहा, लेकिन नहीं किया। ममता बनर्जी के कहने पर उन्होंने इसे खारिज कर दिया। आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जब हम लोगों ने जातिगत गणना कराई, उन्होंने कभी भी इसकी प्रशंसा नहीं की है। वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

पुरानी पेंशन योजना में क्या बुरा था?

नई पेंशन योजना पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी कहते हैं कि पुरानी पेंशन योजना में क्या बुरा था? कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। वे (भाजपा) नई पेंशन योजना लाए, लेकिन किसी ने उसे स्वीकार नहीं किया। अब वे एकीकृत पेंशन योजना लेकर आए हैं। भाजपा नाम बदलने में माहिर है। हम कहना चाहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो हम पुरानी पेंशन योजना वापस लाएंगे।

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश सरकार ने बिहार को बर्बाद किया है। सम्राट ने पूछा है कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार को कौन-सा आबाद किया था? लालू प्रसाद यादव ने ही बर्बाद किया है बिहार को ...लुटेरे और भ्रष्टाचारी है यह लोग। बिहार को संवारने का काम सिर्फ नीतीश कुमार ने किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ा ऐलान किया। मायावती ने कांग्रेस, SP से किसी भी चुनाव में गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। मायावती ने कहा कि एसपी और कांग्रेस आरक्षण विरोधी हैं। भाजपा भी आरक्षण विरोधी है और आरक्षण विरोधी लोगों से बसपा का कोई वास्ता नहीं।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम में आज सुबह एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की पुष्टि प्रतीप डिंडीगुल एसपी ने की। उन्होंने बताया कि हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। शवों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

झारखंड में भाजपा नेताओं पर FIR

झारखंड पुलिस ने भाजयुमो की रैली के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ झड़प में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में 12,000 अज्ञात और 51 पहचाने गए व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नामित लोगों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और अन्य शामिल हैं।

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा जम्मू कश्मीर में SCST को मिल रही सुविधा को समाप्त करने की है। कांग्रेस जम्मू कश्मीर में दलित और वंचित समाज का आरक्षण खत्म करना चाह रही है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का समझौता इसलिए ही हुआ है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस फिर से धारा 370 और 35A लागू करने की योजना बना रही है।

ताजमहल में अब ले जा सकेंगे पानी

ताजमहल में अब मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने की सुविधा मिल सकेगी। श्रावण मास खत्म होते ही ASI ने फिर से इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने पानी की बोतल में गंगाजल ले जाकर असली कब्रों की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर उसे चढ़ा दिया था। इसको लेकर हड़कंप मच गया था। इस वजह से मुख्य गुंबद तक पानी की बोतलें ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दिल्ली तिलक नगर फायरिंग में आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के तिलक नगर फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोच लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तिलक नगर सिंगला स्वीट्स पर फायरिंग करने वाले आरोपी विशाल उर्फ़ क्रांति को द्वारका से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक्सटॉर्शन के लिए विशाल ने ककरोला में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी।

बुलंदशहर में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने वारदात को अंजाम अंजाम दिया है। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराई गया, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर यामीन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित इदरीस कॉलोनी की घटना है।

CBI आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल के घर पहुंची

कोलकाता रेप-मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। बीते दिन आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। बीते दिन उसका पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया गया था। वहीं आज सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम संदीप घोष के घर पहुंची।

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात करेंगे। वे 113वीं बार देश से अपने दिल की बात कहेंगे। उनकी मन की बात का प्रसारण रेडियो पर होगा। करीब 9 बजे मन की बात का प्रसारण हो सकता है। इसमें मोदी कोलकाता रेप मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।

पाकिस्तान में बम धमाका

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पिशिन जिले में शनिवार रात को बम धमाका हुआ। हमले में 2 बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। वहीं करीब 13 लोग बुरी तरह झुलसे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पिशिन जिले में पुलिस मुख्यालय के पास एक बाइक में बम इंप्लांट था, जो ऐन मौके पर फट गया। बम धमाके में घायल लोगों में 7 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ