भांजी को भगा कर उसकी हत्या करने वाला मौसा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में भांजी को भगा कर उसकी हत्या कर देने वाला मौसा गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी युवक ने परिजनों के साथ आकर सरेंडर किया। रक्षाबंधन त्यौहार मनाने अपनी मौसी के घर आई 22 वर्षीय मानसी पांडे को उसके मौसा मणिकांत द्विवेदी पुत्र शांति स्वरूप द्विवेदी बहला फुसला के पास के ही गांव में निर्माणाधीन मकान पर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग भांजी मानसी पांडे से चल रहा था, लेकिन उसकी शादी कहीं अन्य जगह तय हो गई थी, जिसके कारण वह बहुत ही गुस्से में था। इसी कारण उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका युवती के पिता राम सागर पांडे पुत्र जागेश्वर पांडे निवासी बिहगांवा थाना बेहतागोकुल हरदोई ने शहर कोतवाली हरदोई में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने साढू पर ही अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
शहर कोतवाली हरदोई।पुलिस ने क्राइम नंबर 524 /24 धारा 173 बी एनएसएस के तहत एफआईआर दर्ज कर सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल की संयुक्त टीम ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया था। हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।