Live Updates
22:28 (IST) 27 May 2024
जम्मू के सांबा में विस्फोट, 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल

जम्मू के सांबा स्थित बस्ती मदाना के गांव मंडाना में विस्फोट से तीन लोग घायल हो गए। सोर्स के अनुसार विस्फोट का कारण जंगल में पुराने जंग लगे खोल है। जंगल में आग के कारण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से रमीत सिंह, सुरिया बीवी और सिमरो देवी घायल हो गए।

22:12 (IST) 27 May 2024

बंगाल में तूफान रेमल से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि क्षेत्र के 29 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि एनडीआरएफ और राज्य के आपदा बलों ने समय रहते 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

---विज्ञापन---

20:50 (IST) 27 May 2024

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कबूतरबाजी के आरोप में मशहूर यूट्यूबर बाॅबी कटारिया को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस कल उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

19:47 (IST) 27 May 2024

राजकोट के टीआरपी गेम जोन अग्निकांड हादसे के तीन आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां तीनों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। बता दें कि रविवार को टीआरपी गेम जोन में हुए अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की दुखद मौत हो गई थी। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

---विज्ञापन---

19:02 (IST) 27 May 2024
युवाओं को अग्निवीर जैसी योजनाएं पसंद- हिमंत बिस्वा

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे देश के युवाओं को अग्निवीर जैसी योजनाएं पसंद हैं और यही कारण है कि लाखों लोग अग्निवीर बनने के लिए साक्षात्कार के लिए आ रहे हैं। देश के लोग राहुल गांधी को मौका नहीं देने जा रहे हैं। उन्होंने झूठ बोलकर हिमाचल में सरकार बनाई।

18:59 (IST) 27 May 2024
गला घोंटकर की गई शिल्पा की हत्या- एडीसीपी मनीष मिश्रा

नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है, कल हमें एक सोसायटी से आत्महत्या की सूचना मिली. सूचना मिलने पर अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे और पता चला कि एक महिला अपने दोस्त सौरभ के साथ वहां रह रही थी और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उनके फ्लैट के फैन द्वारा यह सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम को बुलाया गया और परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। आज परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर कानून की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई और हिरासत में भेज दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---

18:57 (IST) 27 May 2024

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में आज सुबह एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई।

18:56 (IST) 27 May 2024
गुजरात सरकार ने राजू भार्गव को राजकोट पुलिस कमिश्नर के पद से हटाया

टीआरपी गेम जोन हादसे के बाद गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब ब्रिजेश कुमार झा को राजकोट का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

---विज्ञापन---

18:07 (IST) 27 May 2024
लैंडफॉल करने के बाद रेमल चक्रवात उत्तर दिशा में चला गया- डॉ. सोमनाथ दत्ता

रेमल चक्रवात पर आईएमडी कोलकाता के प्रमुख डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा कि लैंडफॉल करने के बाद रेमल चक्रवात उत्तर दिशा में चला गया। रेमल चक्रवात की ताकत गंभीर चक्रवाती तूफान से कम होकर चक्रवाती तूफान में बदल गई है। तूफ़ान रेमल धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा खो देगा।

17:58 (IST) 27 May 2024

प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो स्कैंडल मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

---विज्ञापन---

17:40 (IST) 27 May 2024
10 साल में पीएम ने काशी को बदल दिया- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि काशी का दिया हुआ मंत्र पूरे देश में गूंज रहा है। काशी का मंत्र था श्फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में काशी को बदल दिया है। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।

17:38 (IST) 27 May 2024

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी थी।

---विज्ञापन---

17:35 (IST) 27 May 2024

भारतीय सेना की चिनार कोर ने बयान जारी कर कहा कि विशिष्ट इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू.कश्मीर पुलिस द्वारा आज कुपवाड़ा के आवरा के घने वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरानए एक आतंकवादी ठिकाने का पता चला जहां से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

16:34 (IST) 27 May 2024
हरियाणा में भीषण हादसा, 50 फीट ऊंचा लोहे का पाइप गिरा

हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। संजय चौक पर एलिवेटिड हाईवे पर खड़ा पानी और गंदगी से भरा 50 फीट ऊंचा लोहे का पाइप अचानक ढह गया। इससे हाईवे-44 से गुजर रहे कई वाहन पाइप के नीचे दब गए और राहगीर घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो बचाव कार्य के लिए बचाव टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर जाम खुलवाया।

---विज्ञापन---

16:12 (IST) 27 May 2024
प्रज्वल रेवन्ना SIT के सामने पेश होंगे

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पेाते प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को SIT के सामने पेश होंगे। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन पर 3000 महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बांटी गई पेनड्राइव में उनके वीडियो देखने को मिले, जो पूरे कर्नाटक में वायरल हो गए। मामला सामने आने के बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया। उनके पिता भी मामले में गिरफ्तार किए गए, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। अब उनके दादा ने रिक्वेस्ट की तो वे सामने आने को तैयार हुए हैं।

15:41 (IST) 27 May 2024
दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड

दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड के आरोपी 3 दिन के रिमांड पर भेज दिए गए हैं। मालिक नवीन मलिक और संचालक को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर भेजा गया। 30 मई को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार रात विहार इलाके में बने बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगी थी, जिसमें झुलसने से 7 नवजात मारे गए थे।

---विज्ञापन---

14:39 (IST) 27 May 2024
गूजरात हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को राजकोट गेम जोन अग्निकांड पर सुनवाई की। साथ ही 4 नगरपालिकाओं द्वारा सबमिट किए गए गेम जोन के रिकॉर्ड को देखकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने सख्त शब्दों में कहा कि सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। हादसे का जिम्मेदार कौन है? इतने गेम जोन कैसे बन गए? सरकार सो रही है क्या? राज्य सरकार और सिस्टम पर भरोसा नहीं है।

13:31 (IST) 27 May 2024
तेजस्वी यादव का PM मोदी पर बयान

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी उनका भाषण नहीं सुनना चाहता। क्या बात करते हैं? मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं। ये उनके लिए मुद्दा हैं। हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई की बात करते हैं।

---विज्ञापन---

12:30 (IST) 27 May 2024
महाराष्ट्र SSC बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दोपहर बाद ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर एक्टिव हो जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट, डिजिलॉकर एवं SMS के जरिए रिजल्ट पता कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर एवं मां के नाम का पहला शब्द बताना होगा। इस बार 10वीं में 95.81% स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने बाजी मारी है। 97.21 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 94.56 फीसदी लड़के उतीर्ण हुए हैं।

11:33 (IST) 27 May 2024
विभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई

विभव कुमार की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। स्वाति मालीवाल भी कोर्ट में मौजूद हैं। कोर्ट रूम नंबर 119 में सुनवाई चल रही है। विभब की तरफ से सीनियर एडवोकेट एन. हरिहरन ने कोर्ट में बताया कि घटना वाले दिन क्या हुआ? सुरक्षाकर्मी ने अपने बयान में बताया था। दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें दी जा रही हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ki Breaking News: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। आखिरी चरण के मतदान एक जून को होंगे। इसके बाद 4 जून को मतगणना है। 30 मई को आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 4 दिन बाकी हैं और आज 8 चुनावी रैलियां हुई, लेकिन आज PM मोदी की कोई रैली नहीं हुई। वहीं राहुल गांधी ने बिहार के पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा में जनसभा की। गृह मंत्री अमित शाह ने कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में जनसभा की। अखिलेश यादव ने गाजीपुर में चुनावी रैली की। प्रियंका गांधी ने हिमाचल के कांगड़ा में चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...