पाकिस्तान में आतंकवादी बिलाल अखून की गोली मारकर हत्या, हरकत-उल-मुजाहिदीन का था सदस्य

Breaking News Today Highlights: आज फिर पूरी देश की नजरें जहां अरविंद केजरीवाल की जमानत पर टिकी हैं। वहीं लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां भी हैं। देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं, हादसों और कार्यक्रमों के पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें…

News24 Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया की खबरें देखें...

Aaj Ki Taza Khabrein: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद और सहारनपुर में रैली करेंगे। इन रैलियों के जरिए वे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और आस-पास के वोटर्स से अपील करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम का दौरान करेंगे।

विज्ञापन

आज राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की भी रैली होगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी इस रैली में नजर आएंगे। इस रैली के जरिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सीकर, टोंक सवाई माधोपुर के वोटरों को साधेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी हैदराबाद में मेनिफेस्टो लॉन्च मेगा रैली करेंगे।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज मध्य प्रदेश में चुनावी रैली है। इसके अलावा आज देश-दुनियाभर में होने वाले घटनाक्रमों के ताजा अपडेट के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

LIVE UPDATES

आतंकवादी बिलाल अखून की गोली मारकर हत्या

हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकवादी बिलाल अखून की पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान के पंजगुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह मूल रूप से शोपियां का रहने वाला था और पहचान बदलकर पाकिस्तानी में रह रहा था।

गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, उमड़ी भीड़

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन अलग-अलग राज्यों में रैली कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले उन्होंने सहारनपुर और राजस्थान के पुष्कर में जनसभाओं को संबोधित किया था।

अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात करेंगे भगवंत मान

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने वालों के नामों में एक नाम और जोड़ा गया है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान भी केजरीवाल से मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि मान अगले हफ्ते केजरीवाल से मिलेंगे।

अब्बास अंसारी की याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस

मुख्तार अंसारी के जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में उसने अदालत से पिता की कब्र पर 'फातिहा' पढ़ने की अनुमति मांगी है। शीर्ष अदालत ने मामले में यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर फिर मिली धमकी

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की मौत को लेकर एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार भाजपा नेता व एडवोकेट मुदित कुमार शर्मा को किसी ने व्हाट्सएप कॉल कर सबक सिखाने की धमकी दी है।

मध्य प्रदेश में बाघ का हमला

मध्य प्रदेश के उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क़े धमोखर परिक्षेत्र क़े बदरेहल बीट मे मवेशी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने हमला किया है। हमले से बड़वाही निवासी सुद्ध सिंह गंभीर घायल हुआ है। परिजनों ने हमले की सूचना वन अधिकारियों को दी तो टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

जयपुर की जनसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे बोले...

हिमाचल, कर्नाटक तेलंगाना में हमने गारंटी पूरी की। उन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया। हम 55 साल का हिसाब दे रहे हैं। वे अपना 10 साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं। केवल कांग्रेस-राहुल गालियां देते हैं। गद्दी से उतरने के बाद लोग उनसे कामकाज को लेकर सवाल पूछेंगे तो जवाब नही होगा।

अमित शाह कहते है कि देश मजबूत हुआ, सही है लेकिन इंदिरा जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किया। अब चीन वाले जमीन कब्जा करके जगहों के नाम बदलते हैं। टेलर को बुलाकर देखेंगे कि उनकी 56 इंच की छाती है या कम ज्यादा।

सपा प्रत्याशी पर दर्ज हुए केस

मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ 2 केस दर्ज हुए हैं। उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। पहला मुकदमा जुम्मा अलविदा पर जामा मस्जिद चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ प्रचार करने का है। दूसरा बलदेव आर्य इंटर कॉलेज में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में दर्ज किया गया। दोनों ही घटनाएं बीते दिन की हैं।

जयपुर में प्रियंका गांधी की जनसभा

राजस्थान के जयपुर में हुई जनसभा में प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और पीएम मोदी खोखले संसार मे रहते हैं। दो-दो सीएम जेल में हैं। सभी भष्ट्राचारियों को वे अपने पार्टी में बुलाते हैं और वे वहां जाकर साफ हो जाते हैं। गिने चुने मित्र उद्योगपतियों को संपति देकर बाकी उद्योगपतियों से अन्याय कर रहे हैं। संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। जनता को EVM पर भी भरोसा नहीं है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हादसा

नेशनल हाईवे-30 पर स्कूल की जीप को डंपर ने टक्कर मारी। जीप में सवार स्कूली बच्चों में से एक की मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बठेना के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र थे और छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। मृतक बच्चे का नाम सागर ध्रुव 8 वर्ष है। अर्जुनी पुलिस ने डंपर को जब्त किया है। आरोपी डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

चुनाव के साथ-साथ बजेंगे शादियों के ढोल

देश में 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग है और 18 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। ऐसे में जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगी है, उनका शादी समारोह में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है और उस दिन कई घरों में शादियां हैं। 13 अप्रैल मीनमल मास खत्म होगा और 18 अप्रैल से शादियों के मुहूर्त शुरू होंगे। खरमास समाप्त होने के बाद अच्छे दिन शुरू होते हैं।

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

ED की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि ट्रायल धीमी गति से आगे नहीं बढ़ा है और अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) पक्ष की ओर से कोई देरी नहीं हुई है। 31 आरोपियों द्वारा 95 एप्लिकेशन दायर किए गए हैं। किसी भी तरह की देरी आरोपी के कहने पर होती है, प्रॉसिक्यूशन के कहने पर नहीं।

यह विचार करने योग्य एक महत्वपूर्ण फैक्टर होगा। SC ने कहा है कि पूरे तथ्य पर विचार करना होगा। सिसोदिया के वकील ने ED के वकील हुसैन के 7 फरवरी के आदेश का हवाला देने पर ऑब्जेक्ट किया तो जज ने कहा आपकी बारी आएगी तो अपनी बात रखिए।

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और कांग्रेस को दुनिया में देश की छवि खराब करने वाला बताया।

कांग्रेस की 5 टिकटों का ऐलान

मध्य प्रदेश की मुरैना, ग्वालियर और खंडवा लोकसभा सीटों पर टिकटों का सस्पेंस खत्म हो गया है। मुरैना से नीटू सिंह सिकरवार को टिकट मिला है। ग्वालियर से प्रवीण पाठक को टिकट मिला है। खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट मिला है। गोवा की 2 और दादरा नगर हवेली को भी उम्मीदवार मिल गए हैं।

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 18 अप्रैल तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश में बस-कार की टक्कर

सिवनी के धानागढ़ा में बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। बस में 35 बटालियन एसएफ के जवान सवार थे, जिनमें से 23 जवान घायल हुए हैं। सभी का इलाज केवलारी अस्पताल में चल रहा है। हादसा देररात करीब एक बजे हुआ। जवान बस में सवार होकर विजया डांडी जिला मंडला से पांढुरना जिला छिंदवाड़ा जा रहे थे। कार नागपुर से मंडला की ओर आ रही थी कि अनियंत्रित होकर बस से भिड़ गई।

मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज राऊज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में सुनवाई होगी। ED भी अपना पक्ष रखेगी।

अब्बास अंसारी जेल से बाहर आएगा!

अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरोल की अर्जी दी है। अब्बास के छोटे भाई उमर ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उमर ने कहा कि 9 अप्रैल को उनके भाई अब्बास के पैरोल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। 10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी का फातिहा है।

रामनवमी पर करें रामलला के दर्शन

रामनवमी पर आम लोग 20 घंटे रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम लला के दर्शन करने के लिए अब 7 लाइनें बनेंगी। श्रद्धालुओं को गर्मी से परेशानी न हो, इसके लिए ORS का घोल बांटा जाएगा। आसपास के बाजारों तक एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

रायपुर सब डिवीजन में अग्निकांड

रायपुर में गुढियारी स्थित विद्युत सब डिवीजन में कल से लगी आग पर काबू पाया गया। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। 4 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हुए। 80 करोड़ का सामान जला। ट्रांसफार्मर, पावर ऑयल, तार और मीटर जले। आस पास रहने वाले लोग बेघर हुए। रायपुर जिले सहित दुर्ग जिले से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। 25 से 30 SDRF की टीमें मौके पर पहुंची थीं।

खुजराहो से नामांकन रद्द होने का मामला

खजुराहो से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने का मामला गरमा गया है। आज कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। नामांकन फार्म रद्द करने के रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश को कोर्ट में चुनौती देने को लेकर आज निर्णय लिया जाएगा। पन्ना कलेक्टर को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की तल्ख टिप्पणी की है।

विवेक तन्खा ने सोशल साइट X पर लिखा कि कलेक्टर साहब याद रहेगा यह दिन। रिटर्निंग ऑफिसर पन्ना का रवैया बहुत उदासीन और नकारात्मक था। रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश को चुनौती देने का निर्णय लेंगे।

कल खजुराहो लोकसभा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन कैंसिल हुआ था और वजह सिग्नेचर बताए गए थे।

MP के मुरैना में सड़क हादसा

चंबल नदी से रेत का अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं का ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक से टकराया। ट्रैक्टर की 2 टुकड़े हुए और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से रेत पूरी सड़क पर फैल गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसा स्थल पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेशनल हाईवे 44 पर गंगापुर हनुमान जी के पास हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ