अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में बड़ा अपडेट
गृह मंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और बाकी 4 नेताओं के वकील की तरफ से ईमेल करके वक्त मांगा गया है और आज पूछताछ के लिए आ पाने में असमर्थता जताई गई है। हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि समय मांगा गया है, लेकिन सूत्रों से खबर बाहर आई है।
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं, समेत कुल 5 लोगों को मामले में नोटिस दिया था। नोटिस में 1 मई की सुबह साढ़े 10 बजे पूछताछ के लिए यूनिट के दफ्तर आने को कहा गया था, लेकिन उसके पहले ही वकील के द्वारा कुछ दिन की मोहलत मांगी गई है। IFSO यूनिट ने वीडियो की जांच करते हुए कुल 16 लोगों को नोटिस दिया था।