SBI ने जारी किया बैंकिंग से जुड़ा अहम अपडेट

Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। वहीं कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक भी होनी है, जिसमें चुनाव उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। इसके अलावा दिनभर में होने वाली घटनाओं, कार्यक्रमों, ऐलान और फैसलों के बारे में जानने के देखते रहें लाइव अपडेट्स…

BREAKIG NEWS

आज की ताजा खबर: आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक भी होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर बनाने की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वे केरल में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इस दौरान हैदराबाद में PM मोदी का रोड शो भी प्लान है।

विज्ञापन

वहीं राहुल गांधी त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाएंगे और नासिक में रोड शो भी करेंगे। इस रोड शो में महाविकास अघाड़ी के नेता भी शामिल हो सकते हैं। आज बॉम्बे हाईकोर्ट में शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई भी होगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत भी है, जिसके बाद आज शाम तक वे भी अपनी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीते दिन की बड़ी खबरों की बात करें तो सुबह के समय जहां ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के लिए बनाई गई कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने की सिफारिश की गई। वहीं शाम होते-होते इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा जारी हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर घट गए। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए। ममता बनर्जी के सिर में चोट लगने की खबर भी आई।

LIVE UPDATES

SBI ने जारी किया बैंकिंग से जुड़ा अहम अपडेट

SBI ने बैंकिंग से जुड़ा एक अपडेट दिया है। एसबीआई के अनुसार, योनो सर्विसेज 16 मार्च को रात 0:40 बजे से लेकर 2:10 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि एसबीआई ने कहा है कि अन्य चैनल चलते रहेंगे। एसबीआई की ओर से कहा गया है कि इस दौरान योनो लाइट और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सर्विस अवेलेबल रहेंगी।

हरियाणा में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

हरियाणा में 16 मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीखों से पहले सीएम नायब सैनी मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर राजभवन में तैयारियां चल रही हैं।

BJP के साथ काम करने में एक साल से थे असहज: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने पर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह पिछले एक साल से बीजेपी के साथ काम करने में असहज थे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि सियासत में हमेशा गठबंधन की संभावनाएं रहती हैं। इससे पहले आज दिन में दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी।

https://twitter.com/ANI/status/1768637313796493370

ED ने बीआरएस एमएलसी के. कविता को हिरासत में लिया

तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS एमएलसी के.कविता को ED ने हिरासत में लिया है। बता दें ईडी ने उन्हें कथित दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े धन शोधन के मामले में हिरासत में लिया है।

अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज, ED के समन को दी थी चुनौती

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है। सीएम ने कोर्ट के समक्ष ED के उस समन को चुनौती देते हुए रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

हैदराबाद: BRS एमएलसी के कविता के घर पर ED की रेड

ईडी ने कथित दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े धन शोधन के मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी की है। बता दें के कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1768605639381573864

TMC को झटका, अर्जुन सिंह और दिव्येंदु अधिकारी BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह और दिव्येंदु अधिकारी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज प्रताप ने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें पटना के राजेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश में 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकार ने शुक्रवार को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। बता दें इससे राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

केरल के लोग भी कह रहे हैं- अबकी बार 400 पार: PM मोदी

पीएम मोदी ने केरल के पथानामथिट्टा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी यहां युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। पथानामथिट्टा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल के एंटनी आपकी सेवा करने के लिए पूरे जोश में हैं। केरल की राजनीति को इस तरह की ताजगी की जरूरत है। यही कारण है कि केरल के लोग भी कह रहे हैं 'अबकी बार' 400 पार''। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना है, वे कभी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकते। एलडीएफ और यूडीएफ यहां एक-दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं, लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कांग्रेस और वामपंथियों ने केरल को लूट लिया है। केरल के लोगों को यह बात समझ में आ गयी है।

https://twitter.com/ANI/status/1768566368666898715

सीएम शिंदे बोले- मोदी जी को 400 से अधिक सीटें मिलेगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि लोगों ने यह सुनिश्चित करने की गारंटी ली है कि मोदी जी को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने मोदी जी को जिताने का मन बना लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1768562856159510793

भूटान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। शेरिंग ने इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

https://twitter.com/ANI/status/1768561151296655597

CAA पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा विपक्ष: मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने CAA पर कहा कि विपक्ष देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। शरणार्थियों ने 1947 में विभाजन की मांग नहीं की थी। पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले लोगों ने विभाजन की मांग की थी। इन देशों में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसलिए उन्हें यहां आना पड़ा। पहले यह 'अखंड भारत' था, जिसे अलग-अलग देशों में विभाजित किया गया था। हमारे देश को यह समझने की जरूरत है।

https://twitter.com/ANI/status/1768551465751027888

MVA के बीच सीट शेयरिंग पर बैठक आज

महा विकास अघाड़ी (MVA) की सीट बंटवारे पर आज शाम बैठक होगी। वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर का कहना है कि उन्हें अभी तक एमवीए बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं होंगे।

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21 मार्च को चुनाव आयुक्तों से जुड़े मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई करेगा। इस अधिनियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल से हटा दिया गया है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को 2023 के कानून के तहत दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में भी आवेदन दायर करने की अनुमति दे दी है ।

तमिलनाडु के भविष्य और संस्कृति की दुश्मन है डीएमके- पीएम मोदी

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु के भविष्य और संस्कृति की दुश्मन है। अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, मैं तमिलनाडु आया और राज्य के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किये, लेकिन डीएमके सरकार ने अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के प्रसारण को रोकने की कोशिश की। इस पर सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को फटकार लगानी पड़ी। उन्हें नई संसद में सेनगोल की स्थापना भी पसंद नहीं आई...यह हमारी सरकार है, जिसने जल्लीकट्टू के लिए रास्ता साफ किया।

https://twitter.com/ANI/status/1768533285141876776

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की कल घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग कल दोपहर 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तरीखों की भी घोषणा की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल को जारी समन पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को जारी समन पर रोक की अंतरिम राहत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

तमिलनाडु को कभी विकसित राज्य नहीं बना सकता कांग्रेस-डीएमके का गठबंधन: पीएम मोदी

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके-कांग्रेस का आईएनडीआई गठबंधन कभी भी तमिलनाडु को विकसित राज्य नहीं बना सकता, क्योंकि इसका इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार का है।

https://twitter.com/ANI/status/1768527896367296723

अमित शाह ने अहमदाबाद से किया चुनाव प्रचार का श्री गणेश

केंद्रीय गृहमंत्री और गांधीनगर से लोकसभा उम्मीदवार अमित शाह ने आज अहमदाबाद के गुरुकुल इलाके में स्थित हनुमान जी मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री गांधीनगर में पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने केंद्र सरकार के द्वारा सीएए को लागू करने के फैसले के खिलाफ बयान देने को लेकर INDIA गठबंधन और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए। एक शरणार्थी ने बताया कि हम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं...वे हमारे अधिकार क्यों छीन रहे हैं? पीएम मोदी हमें अधिकार दे रहे हैं। किसी को भी इसे छीनने का अधिकार नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1768526590328053957

पेट्रोल-डीजल में दो रुपये की कटौती पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के सरकार के फैसले पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि केवल 2 रुपये की कटौती की गई है, जो वैट है। उन्होंने कहा कि जब कीमतें बढ़ती हैं, तो मोदी सरकार कहती है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण है। वहीं, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होती हैं, तो सरकार कहती है कि वह कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई कर रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1768522186606662143

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, ये बड़ा नेता AAP में शाम‍िल

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा एमएलए राजकुमार कुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शाम‍िल हो गए हैं। राजकुमार कुमार विधान सभा में डिप्टी LOP भी हैं। माना जा रहा है क‍ि आम आदमी पार्टी होशियापुर से राजकुमार को बना उम्मीदवार बना सकती है। उन्‍होंने कांग्रेस की प्राथम‍िक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे द‍िया है।

https://twitter.com/Gagan4344/status/1768515505860858066

CAA नियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को होगी सुनवाई

CAA नियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुनवाई होगी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की थी। बता दें क‍ि केंद्र सरकार ने सीएए को लागू कर द‍िया है और इस पर देश भर में व‍िरोध के सुर भी देखने को म‍िल रहे हैं।

चुनाव आयोग को आज शाम तक म‍िल जाएंगे इलेक्‍ट्रॉल बॉन्‍ड के आंकड़े

इलेक्‍ट्रॉल बॉन्‍ड पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है क‍ि अदालत को जो सीलबंद ल‍िफाफे में दस्‍तावेज म‍िले हैं, उन्‍हें लौटा दें। सुप्रीम कोर्ट के पास जमा इलेक्ट्रोल बॉन्ड से जुड़े 2018 से 2019 के आंकड़े कल शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग को चला जायेगा। सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देश दिया।

भोपाल में बड़ा हादसा, गैस स‍िलेंडर के गोदाम में लगी आग

भोपाल के बागसेवन‍िया इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक गैस स‍िलेंडर के गोदाम में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ि‍यां पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास क‍िए जा रहे हैं। आग इतनी भीषण है क‍ि धुआं काफी दूर से देखा जा सकता है। हादसे में टेंट हाउस में रखी 20 से 25 टंक‍ियों में ब्लास्ट भी बताया जा रहा है।

https://twitter.com/dwivediachyut41/status/1768504931194142829

जुमे की नमाज से पहले UP की मस्‍ज‍िदों के बाहर पुल‍िस फोर्स तैनात

सीएए को लागू करने के बाद कुछ असमाज‍िक तत्‍व जुमे की नमाज के बाद यूपी में बवाल कर सकते हैं। इसके चलते पुल‍िस पहले से ही सतर्क हो गई है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया है क‍ि मस्‍ज‍िदों के पास अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस बल तैनात क‍िया गया है। साथ ही सोशल मीड‍िया की गत‍िव‍िध‍ियों पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है।

भारतीय तट तटरक्षक की मिलती हुई फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाई गयी

भारतीय तट तटरक्षक की मिलती हुई फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वेबसाइट बना कर सहायक कमांडेंट की भर्ती भी निकाल दी। इस मामले में नोएडा सेक्टर 62 स्तिथ तट रक्षक विभाग द्वारा थाना सेक्टर 58 मे FIR दर्ज करा दी गई है। आरोपियों ने मिली जुली वेबसाइट बनाकर लोगों को भर्ती करने के नाम पर ठगी का प्लान बनाया था। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

BS येदियुरप्पा पर केस दर्ज

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री BS येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 354ए के तहत केस दर्ज किया है।

रूस में मतदान शुरू

रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव मतदान शुरू हुआ है, जो 3 दिन तक चलेगा। करीब 11.2 करोड़ लोग मतदान करेंगे। इस बार भी व्लादिमीर पुतिन का जीत तय मानी जा रही है।

Russia: Voting for presidential elections begins, polling stations open door in Far East

कांग्रेस की CEC मीटिंग

- छत्तीसगढ़ की 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर

- पिछली चुनाव समिति की बैठक में नहीं बन पाई थी सहमति

- बिलासपुर से विष्णु यादव का नाम लगभग तय

- कांकेर से पूर्व प्रत्याशी बिरेश ठाकुर, दीपक बैज या मोहन मरकाम को मिल सकता है मौका

- बस्तर में हरीश लखमा बन सकते हैं प्रत्याशी

-रायगढ़ सीट से चक्रधर सिदार या ललजित सिंह राठिया को मिल सकता है मौका

- सरगुजा से अमरजीत भगत प्रेम साइट काम और शशि सिंह के नाम की चर्चा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ