Punjab: गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पुलिसकर्मी की गोली मारकर की थी हत्या

Today Breaking News Live Updates: आज दिनभर में होने वाले घटनाक्रम, कार्यक्रम, फैसले, ऐलान, रैलियां, राेड शो आदि से जुड़े लाइव अपडेट्स जानने के लिए देखें न्यूज24 के ब्रेकिंग अपडेट्स…

News24 Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल के अपडेट्स

News24 Breaking News Live: आज लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवार फाइनल करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। शाम 6 बजे दिल्ली में पार्टी के हेड ऑफिस में यह बैठक होगी। उसमें उत्तर प्रदेश समेत बाकी बचे राज्यों के उम्मीवारों पर मंथन होगा। करीब 150 कैंडिडेट फाइनल किए जाने हैं।

विज्ञापन

आज कांग्रेस ने भी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई है, जो शाम 6 बजे दिल्ली में पार्टी के हेड ऑफिस में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। बैठक के बाद कांग्रेस कभी भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने दिग्गज नेता उतारे हैं।

विज्ञापन

तीसरी बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। आज अरविंद केजरीवाल को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया था। दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे सवाल जवाब किए जाने थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। CBI ने जुलाई 2022 में दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर प्रोसेस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की थी।

LIVE UPDATES

गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पंजाब के होशियारपुर में गैंगस्टर सुखविंदर सिंह राणा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। राणा ने सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की थी।

नकली दवाइयों को लेकर ED की छापेमारी, 65 लाख जब्त

दिल्ली-NCR में नकली दवाइयों को लेकर ED ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी कैंसर की नकली दवाइयों के मामले में छापेमारी कर रही है। इस दौरान एजेंसी ने कुल करीब 65 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं

IPS विवेक सहाय बनाए गए पश्चिम बंगाल के नए DGP

आईपीएस विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है। इससे पहले राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी पद से हटाया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1769685146750574597

आजम खान को जेल

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को 7 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने ये फैसला डूंगरपुर केस में सुनाया।

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से लड़ेंगे चुनाव

स्वामी प्रसाद मौर्य INDI गठबंधन की तरफ से कुशीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जा रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस उन्हें अपने टिकट से चुनाव मैदान में उतारेगी। सपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार कह रहे हैं कि उनका अखिलेश यादव से कोई बैर नहीं है। वहीं कांग्रेस के रणनीतिकार भी उन्हें जिताऊ उम्मीदवार मान रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य का कुशीनगर से पुराना रिश्ता रहा है। वह 3 बार कुशीनगर से विधायक भी रह चुके हैं।

कमलनाथ के करीबी बने कांग्रेसी

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांगेस लगातार टूटती जा रही है। पहले पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों समेत करीब हजारों कार्यकर्ताओं के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने भी आज BJP की सदस्यता ले ली। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सैयर जफर समेत 64 कार्यकर्ताओं को सीएम डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, जॉइन कमेटी अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा ने BJP की सदस्यता दिलाई।

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 6 राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में भी सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को हटा दिया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है।

हिमाचल के अयोग्य घोषित विधायकों का मामला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा से अयोग्य घोषित 6 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई आज हुई। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। इसकी सजा देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था।

अब्बास अंसारी को जमानत मिली

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। आर्म्स लाइसेंस से जुड़े केस में आरोपी अब्बास को कोर्ट से जमानत मिली है। उस पर शूटिंग कंपीटिशन में हिस्सा लेने के बहाने विदेशी बंदूकें रखने का आरोप है।

दिल्ली के रोहिणी में विरोध प्रदर्शन

रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल के बाहर हिंदू संगठन से जुड़े लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अंबेडकर हॉस्पिटल की सुविधाओं का विरोध कर रहे हैं। अंबेडकर हॉस्पिटल में बतौर प्रोफेसर कार्यरत सलीम शेख पर आरोप हैं कि उन्होंने ही मेडिकल की छात्राओं के साथ अभद्रता की और उसी के विरोध में पीड़ित मेडिकल छात्रों ने 22 फरवरी को रोहिणी नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। आज प्रदर्शनकारी अंबेडकर हॉस्पिटल के गेट नंबर 2 के बाहर इकट्ठे हुए और प्रोफेसर सलीम शेख के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। प्रदर्शनकारी लगातार नारे लगा रहे हैं कि दिल्ली को संदेशखाली नहीं बनने देंगे।

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

शिवराज चौहान ने राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल राहुल गांधी ने मुंबई में अपनी विफल यात्रा का समापन किया। भारत जोड़ो, भारत तोड़ो यात्रा साबित हुई। जहां-जहां से गुजरी, वहां-वहां कांग्रेस हारी और नेताओं ने पार्टी छोड़ी। शिवराज सिंह ने उनसे 4 सवाल पूछे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण क्यों ठुकराया? इस ऐतिहासिक भूल का जवाब देना चाहिए। संदेशखाली में जो हुआ, कांग्रेस की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आया क्यों? सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव किया नहीं लड़ा? जनता से चुनकर क्यों नही गई? इसका भी जवाब देना पड़ेगा।

आजम खान को आज सजा का ऐलान

- रामपुर से सपा नेता आज़म खान की फिर बढ़ेगी मुश्किलें

- चर्चित डूंगरपुर बस्ती, लूटपाट मामले में आएगा फैसला

- MP/MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया था

- आज इस पर कोर्ट सुनाएगा सज़ा

- सीतापुर जेल से रामपुर भारी सुरक्षा में लाया जाएगा

- 2 बजे के आसपास सज़ा का होगा ऐलान

तेलंगाना राज्यपाल का इस्तीफा

तमिलिसाई सौंदर्यराजन तेलंगाना की राज्यपाल का पद छोड़ दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा सौंपा।

OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

- मामले में जया ठाकुर ने दायर की है याचिका

- 27% आरक्षण पर से रोक हटाने की मांग को लेकर याचिका

- हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर से रोक हटाने की मांग

- हाईकोर्ट ने 27 में से 13% OBC आरक्षण कर रखा है होल्ड

- फैसला न होने के चलते प्रदेश के सभी 54 विभागों की भर्ती में होल्ड

- मध्य प्रदेश सरकार ने भी मामले को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने लगाई याचिका

- सुप्रीम कोर्ट से फैसला न होने पर मामले में हाईकोर्ट भी नहीं कर रहा सुनवाई

- आज सुप्रीम कोर्ट में 57 नम्बर पर लगा है केस

सतेंद्र जैन को राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में आरोपी सतेंद्र जैन की सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। ऐसे में सतेंद्र जैन को आज ही सरेंडर करना होगा। वे करीब 9 महीने से मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर थे। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने एक हफ्ते का वक्त मांगा था, क्योंकि उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दलील नहीं मानी।

PM मोदी की 3 स्टेट विजिट

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे।

- सबसे पहले वह सुबह 11:30 बजे तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

- इसके बाद वह कर्नाटक जाएंगे। दोपहर 3:15 बजे शिवमोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

- दिन के अंत में वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में 4 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे।

- कोयंबटूर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

- कल सुबह 19 मार्च को पलक्कड़ में रोड शो करेंगे।

के. कविता जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

शराब नीति घोटाला मामले में ED द्वारा गिरफ्तार तेलंगाना BRS पार्टी एमएलसी K कविता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। निचली अदालत द्वारा 23 मार्च तक ED की कस्टडी में भेजने के खिलाफ वे याचिका दायर करेंगी। ED ने इन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। परसो राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इन्हें ED की कस्टडी में भेजा था।

कोलकाता हादसे में मुआवजा

कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत ढहने से मारे गए लोगों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया, जो सिर पर बैंडेज लगी स्थिति में गार्डेनरीच पहुंचीं और हालातों का जायजा लिया।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को लगेगा झटका

- कमलनाथ और नकुलनाथ के करीबी भाजपा में होंगे शामिल

- कमलनाथ के गढ़ को कमजोर करने में जुटी भाजपा

- कांग्रेस नेता सैयद जफर भाजपा जॉइन करेंगे

- सैयद जफर छिंदवाड़ा में बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं

दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रात दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात प्लान है। बैठक में NDA के साथ सीट शेयरिंग पर फैसला हो सकता है। शेड्यूल के अनुसार, नीतीश कुमार आज शाम करीब 7 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे और 21 मार्च को दिल्ली से वापस आएंगे।

अजमेर में ट्रेन हादसा

अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन एक मालगाड़ी से टकराई। दोनों ट्रेनें एक ही ट्रेक पर आ गई थीं। हादसे के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट हुआ है।

बिहार में सड़क हादसा

बिहार में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे थे कि खुशियां मातम में बदल गईं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 4 गंभीर घायल हुए हैं।

कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में खजरी रोड पर बने ओवर ब्रिज पर ओवर स्पीड ड्राइविंग कर रहे कार चालक ने तांडव मचाया। 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 व्यक्ति घायल हुए हैं। आरोपी शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

श्रीनगर के जंगलों में आग

श्रीनगर में पहाड़ों पर जंगल में भीषण आग भड़की। कई हेक्टेयर में फैली वन संपदा जलकर राख हो गई है।

PM मोदी का चुनाव प्रचार

तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा करेंगे। कर्नाटक के शिवमोगा में रैली संबोधित करेंगे। तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ