Aaj Ki Breaking News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया निशाना, 2 घायल

Aaj Ki Breaking News in Hindi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा और दिल्ली में 3 रैलियां हुई। राहुल गांधी ने भी आज दिल्ली में चुनावी रैली की। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

News24 Breaking News In Hindi Live Updates

देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल का अपडेट्स...

Today Latest News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें फेज की वोटिंग में 2 दिन बाकी रह गए हैं। 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी। आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के अंबाला और सोनीपत में चुनावी जनसभा की। आज दिल्ली में भी उनकी रैली हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दिल्ली के अशोक विहार में चुनावी जनसभा की। IPL के 17वें सीजन में आज बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच हो रहा है इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में जयपुर का पर्यटक जोड़ा घायल हो गया है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

कश्मीर घाटी में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखी जा रही है और पिछले साल कश्मीर में पर्यटकों के आगमन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में 25 मई को मतदान होना है और अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में सुरक्षा पहले से ही अलर्ट पर है।

https://x.com/KashmirPolice/status/1791882310352306599

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में जयपुर का पर्यटक जोड़ा घायल हो गया है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

कश्मीर घाटी में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखी जा रही है और पिछले साल कश्मीर में पर्यटकों के आगमन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में 25 मई को मतदान होना है और अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में सुरक्षा पहले से ही अलर्ट पर है।

https://x.com/KashmirPolice/status/1791882310352306599

कर्नाटक वीडियो स्कैंडल केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना की गिरफतारी के लिए अरेस्ट वारंट जारी करने की अनुमति मांगी थी। ऐसे में कोर्ट की परमिशन के बाद एसआईटी ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

आप औरत विरोधी पार्टी बन गई है- शहजाद पूनावाला

मैं अपने सभी शीर्ष नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। जिसे चाहो जेल में डाल दो... टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भावनात्मक अत्याचार के बजाय आपको स्पष्ट सवालों के स्पष्ट जवाब देने चाहिए थे। आप बिभव कुमार को क्यों बचा रहे हैं? कब संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की? उन्होंने कहा कि विभव ने महिला सांसद के साथ बदसलूकी की। क्या वो सही था या 72 घंटे बाद आपने जो यू.टर्न लिया वो सही था? कौन सा संस्करण सही है? अरविन्द केजरीवाल आप क्यों डरे हुए हैं? आप चुप क्यों हैं? क्या विभव कुमार को आपका कोई राज पता है कि आप इस पर बोल नहीं पा रहे हैं और उन्हें बचा रहे हैं? आप औरत विरोधी पार्टी बन गई है।

दिल्ली में AAP सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे।

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को कोर्ट में पेश किया

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया है। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की 7 दिन की हिरासत मांगी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 5-10 पत्रकारों को 30-35 इंटरव्यू दिए। 2-3 बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने मुझे और पीएम मोदी को पत्र लिखकर बहस के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि लोकतंत्र में बहस होनी चाहिए। मैं नरेंद्र मोदी से बहस करने को तैयार हूं। वे जहां चाहे मुझसे बहस कर सकते हैं। क्या वो बहस करने आएंगे मेरे साथ? नहीं, वह नहीं कर सकते।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार पूर्व पीएस बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मेडिकल के लिए अरुणा आसफ अली सरकारी हाॅस्पिटल लेकर पहुंची।

हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं की भी एक सूची है। दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हमारी लड़ाई है संविधान बचाओ।

दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं।

दिल्ली की 4 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकती कांग्रेस- पीएम मोदी

दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, कि यहां हो रहे विकास कार्यों के बीच, इंडी गठबंधन दिल्ली को बर्बाद करने में लगा हुआ है। वे दिल्ली के लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ये लोग भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर आए थे लेकिन आज वे करोड़ों रुपये के घोटालों के कारण जेल में हैं। कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली में शासन किया, लेकिन आज पार्टी की ऐसी हालत है कि वे यहां 4 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते।

गलतफहमी फैला रहा हैं विपक्ष- राजनाथ सिंह

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों के बीच गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। मैं विपक्ष से कहता हूं कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो सच्चाई के आधार पर करनी चाहिए। उनके पास उन मुद्दों की कमी है जिन पर वे चुनाव लड़ सकें। उनका कहना है कि अगर पीएम मोदी को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं तो भारत का संविधान खतरे में पड़ जाएगा और इंदिरा गांधी तब प्रधान मंत्री थींं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब कृष्ण को इंतजार नहीं करवाएंगे। हम जल्द ही अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता साफ कह चुकी है कि दिल्ली में वहीं राज करेगा जो रामभक्त होगा। उज्जवल निकम भी देशभक्त के तौर पर हमारे बीच में आए हैं।

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की एस्काॅर्ट गाड़ी बिजबेहरा के उरनहाॅल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया और इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग हाॅस्पिटल ले जाया गया फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की एस्काॅर्ट गाड़ी बिजबेहरा के उरनहाॅल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया और इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग हाॅस्पिटल ले जाया गया फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोर्ट ने विभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में अरेस्ट हुए अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। मामले की सुनवाई अनुज त्यागी के कोर्ट में हुई। वहीं बिभव कुमार की ओर से एन हरिहरन पेश हुए।

पालघर में एक रैली को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपने दुश्मन की पूजा नहीं करेंगे। अगर कोई हमारे लोगों को मारता है तो हम उनकी पूजा नहीं करेंगे बल्कि उन्हें जवाब देंगे जिसके वे हकदार हैं। पाकिस्तान के लिए कब्जे वाले कश्मीर को बचाना अब मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही छह महीने के अंदर पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा।

watch | Maharashtra: Addressing a public rally in Palghar, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "We will not worship our enemy. If someone kills our people we will not worship them but give them an answer that they deserve. It has become difficult for Pakistan to save… pic.twitter.com/ObVdbJmDaT
— ANI (@ANI) May 18, 2024

हरियाणा के अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का मतलब है हिम्मत, हरियाणा का मतलब है हौसला। इसीलिए, हरियाणा धाकड़ है। हरियाणा की तरह ही मोदी ने 10 साल तक धाकड़ तरीके से सरकार चलाई है। आज, जब आप अंबाला के आसमान में राफेल विमान देखते हैं, तो क्या आपको गर्व नहीं होता? मैं अगले 5 वर्षों के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग लगी

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के तहत आने वाली अरिहंत सोसायटी में आज भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि बिल्डिंग में रहने वाले एक ब्लॉक को पूरी तरह खाली करा दिया गया। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

पंजाब में हादसे में 4 स्टूडेंट की मौत

पंजाब के पटियाला में हादसे में 4 छात्रों की मौत होने की खबर है। एग्जाम खत्म हो गए थे और छात्र पार्टी से लौट रहे थे, तभी रात 2 बजे राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर उनकी तेज रफ्तार एसयूवी ने एक अन्य को टक्कर मार दी।

राजस्थान में पुलिस एनकांउटर

राजस्थान के ढोलपुर में आज पुलिस और ईनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। एक लाख के ईनामी बदमाश लुक्का डकैत को पकड़ने की सूचना है। बसईडांग के जंगलों में एनकाउंटर हुआ। पिछले दिनों हुई मुठभेड़ के बाद लुक्का पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस काफी समय से डकैत लुक्का का पीछा

कर रही थी। लुक्का डकैत पर 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

AAP नेता राघव चड्ढा विदेश से लौटे

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राघव चड्ढा विदेश से लौट आए हैं। आते ही वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। वे पिछले काफी समय से विदेश में थे, जहां उनकी आंखों की सर्जरी हुई।

मध्य प्रदेश में बहला फुसलाकर भगाई लड़की

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। हिंदू युवती को बहला फुसलाकर शादी करने का वादा करके एक मुस्लिम युवक भगाकर ले गया। उस पर युवती का धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाने का आरोप है। युवक और युवती पहले से परिचित थे। अवधपुरी पुलिस ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अनुप्रिया पटेल भड़कीं, विरोधियों को दी खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टी अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने मंच से विरोधियों को चुनौती देते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मिर्ज़ापुर में अपने द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया और कहा कि मिर्ज़ापुर है बेमिसाल।

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके लगे

जम्मू कश्मीर की वादियां आज भूकंप के झटकों के हिल गईं। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर से 10 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

UP के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से रोडवेज बस घुस गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जोरदार टक्कर के बाद रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। बस सीतापुर से दिल्ली जा रही थी। डिडौली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेशनल हाईवे-9 पर हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश में PNB ब्रांच में आग लगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पंजाब नेशनल बैंक की खुर्जा शाखा में आज भीषण आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुलंदशहर और सिकंदराबाद से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने से बैंक में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में आज सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। टेटराई तोलनाई के जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली मार गिराया। वहीं अब इलाके में और जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

हरियाणा में स्कूलों में छुट्टियां पड़ीं

हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। आदेशों के अनुसार, सभी स्कूल 1 जुलाई से पहले की तरह खोले जाएंगे।

नोएडा में फार्म हाउस पर पुलिस की रेड

नोएडा में सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में देररात पुलिस की रेड पड़ी, जहां अवैध शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को डिटेन किया। छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर मारी गई। एक सॉन्ग लॉन्च की पार्टी चल रही थी, जिसमें अवैध तरीके से शराब और हुक्का मेहमानों को सर्व किया जा रहा था, जो जब्त कर लिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ