---विज्ञापन---

देश angle-right

शिवपाल यादव पर FIR, BSP सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

Breaking News In Hindi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करेंगे। इससे पहले वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा आज देश की, दुनियाभर की और स्थानीय इलाकों की खबरों के अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ...

---विज्ञापन---

Breaking News in Hindi: आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करेंगे। इससे पहले वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे। राहुल गांधी ने आज तेलंगाना के आदिलाबाद और महबूबनगर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। IPL के 17वें सीजन में आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा आज देश की, दुनियाभर की और स्थानीय इलाकों की खबरों के अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…

शिवपाल यादव पर FIR

सपा नेता शिवपाल यादव पर बदायूं में बीएसपी के जिला अध्यक्ष आरपी त्यागी ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार सपा नेता पर मायावती के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इससे बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। एफआईआर के अनुसार इसका एक वीडियो एक नेशनल टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

---विज्ञापन---

मनोज तिवारी की बेटी भाजपा में शामिल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी की बेटी रिथि तिवारी भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा जाॅइन करने के बाद रिथि ने कहा कि मुझे भगवान की योजना के बारे में नहीं पता था। मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है। मैंने सोचा था कि 10-15 सालों के बाद ऐसा हो सकता है। मैं अपनी ओर से पार्टी को पूरा योगदान दूंगी।

---विज्ञापन---

पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरण जीत सिंह चन्नी रविवार को बड़ा बयान दिया । चन्नी ने शनिवार रात पुंछ में हुए हमले पर बयान जारी कर कहा कि यह हमला भाजपा का चुनावी स्टंट है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज 6 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में सूची को मंजूरी दी गई। ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हुई है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली कांग्रेस को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार मिला है। उन्हें एक कार्यक्रम में पद की कमान सौंपी गई।

---विज्ञापन---

RJD उम्मीदवार नहीं लड़ेंगे चुनाव, इस्तीफा दिया

तीसरे फेज की वोटिंग से ठीक पहले बिहार में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। महाराजगंज से उम्मीदवार रणधीर कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे अब INDIA कैंडिडेट को हराने के लिए काम करेंगे। उनके JDU में शामिल होने की अटकलें हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

सागर के बिना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गई हैं। निर्मला मध्य प्रदेश से कांग्रेस की तीसरी विधायक हैं, जो भाजपा में गई हैं। रामनिवास रावत और कमलेश शाह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पहली बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर निर्मला स्प्रे विधानसभा पहुंची थीं।

---विज्ञापन---

विदेशी नागरिक से मिले 2.80 करोड़

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF ने विदेशी नागरिक के पास से 2 करोड़ 80 लाख रुपये बरामद किए।बरामद करेंसी डॉलर के डोमिनेशन में थी। गिरफ्तार यात्री का नाम जंगजून चोयी है, जो कोरियाई मूल का नागरिक है। गिरफ्तार यात्री दिल्ली से बैंकॉक थाई एयरवेज़ एयरलाइन की फ्लाइट से भागने की फिराक में था। CISF की सर्विलांस और इंटेलिजेंस यूनिट ने शक के आधार पर जंगचून की तलाशी ली तो डॉलर बरामद हुए। बरामद पैसों को लेकर वह कोई भी वैलिड दस्तावेज़ नहीं दिखा पाया।

सट्टा किंग विवेक खत्री के बेटे ने लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सट्टा किंग मुरली खत्री के बेटे विवेक खत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी है। विवेक खत्री ने बीती रात  घर में फांसी लगाई। घटना के वक्त विवेक की पत्नी सदर स्थित अपने मायके गई हुई थी। ओमती थाना के अंतर्गत आने वाले बराट रोड स्थित घर में फांसी लगाई है। फांसी लगाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बीआर चौधरी, एसआई, थाना ओमती ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

जबलपुर में गर्भवती की गला घोंटकर हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों ने गला घोंटकर गर्भवती महिला की हत्या कर दी। गर्भवती महिला की उसकी साड़ी से ही आरोपियों ने गला घोंटा। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई। आरोपियों ने पत्थर फेंक कर कार रुकवाई थी। कजरवारा निवासी शुभम चौधरी अपनी पत्नी रेशमा और डेढ़ साल के बेटे के साथ घूमने निकला था। वह पाटबाबा से लौटकर बोलेरो कार से मदर टेरेसा नगर स्थित ससुराल जाने के लिए निकले थे कि रास्ते में 3-4 बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने रेशमा का गला घोंट दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में शुभम घायल हुआ है, लेकिन उसने अपना आने वाला बच्चा खो दिया। SP आदित्य सिंह ने मामले की पुष्टि की।

बिहार का पूर्व बाहुबली विधायक जेल से बाहर निकला

---विज्ञापन---

बिहार का पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह सिंह 15 दिन की पैरोल पर आज सुबह जेल से बाहर निकला। आज सुबह लगभग 4 बजे वह जेल से बाहर निकला तो समर्थकों की भारी भीड़ थी, जिसे देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। उसके बाद वह गाड़ी में बैठकर सीधे निकल गए। सबसे पहले वह ब्रह्मस्थान गए, जहां पूजा अर्चना की। अनंत सिंह को सरकार ने पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए पैरोल दिया है।

PM नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे का शेड्यूल

  • 6.40 PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 7 PM रामलला के दरबार में 15 मिनट रहेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री
  • 7.15 PM राम जन्मभूमि सुग्रीव किला राम पथ पर रोड शो का आगाज
  • 8.20 PM लता मंगेशकर चौक पर रोड शो की समाप्ति
  • 8.40 PM महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से भुवनेश्वर उड़ीसा के लिए रवाना होंगे

मध्य प्रदेश के देवी मंदिर में पुजारी की हत्या

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में देवी मंदिर के पुजारी की हत्या हुई है। मंदिर में ही बिस्तर पर उसकी लाश मिली। पुजारी हरनारायण शर्मा के सिर में चोट के निशान मिले हैं। करेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। करेली के मदार टेकरी देवी मंदिर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी वारदातस्थल पर पहुंचे।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में ASI को कुचला

मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध रेत का खनन कर रहे शख्स ने ट्रैक्टर से ASI को कुचल दिया, जिससे ASI महेंद्र बागरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ASI फरार अपराधी को पकड़ने गए थे और उनके साथ 2 अन्य पुलिसकर्मी भी थे। इस दौरान उन्होंने अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक चलते ट्रैक्टर से नीचे कूद गया और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ASI बागरी को कुचल दिया। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ौली गांव की घटना है।

First published on: May 05, 2024 06:39 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola