बिहार बोर्ड 12वीं का कल आएगा रिजल्ट

News24 Breaking News Live Update: आज देश-दुनिया में और दिनभर में होने वाले घटनाक्रमों, कार्यक्रमों, फैसलों, घोषणाओं और अन्य खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

News24 Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल के अपडेट्स

News24 Breaking News Live Update: आज की सबसे बड़ी खबर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट में पेशी है। बीती रात करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को उनके घर से ED की टीम ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट दर्ज याचिका केजरीवाल ने वापस ले ली। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज देशभर में भाजपा मुख्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

आज देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने जा रहा है। लीग के 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

LIVE UPDATES

होली से पहले आएगा बिहार बोर्ड का परिणाम

होली से पहले बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आ जाएगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को जारी होगा।

26 मार्च को पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आप पार्टी इस साल होली का कार्यक्रम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है। 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करेंगे।

सीबीएसई ने की 20 स्कूलों की मान्यता रद्द

सीबीएसई ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द की है और तीन का दर्जा घटा दिया है। इन स्कूल प्रशासन पर नियमों को ताक पर रखकर डमी छात्रों को दाखिला देने का आरोप है।

सपा विधायक अभय सिंह को Y श्रेणी की सिक्योरिटी

सपा विधायक अभय सिंह को Y श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत कर बीजेपी के पक्ष में वोट किया था। गृह मंत्रालय ने उन्हें सीआरपीएफ कमांडो की Y श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराई है। अभय सिंह फैजाबाद के गोसाईगंज से विधायक हैं।

आपके सीएम हमेशा आपके साथ रहेंगे: सुनीता केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि दिल्ली की जनता सब जानती है। उन्होंने लिखा कि सत्ता के अंहकार में अरविंद को गिरफ्तार कराया गया है। दिल्ली के लोगों के साथ धोखा हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1771156687589650865

INDIA गठबंधन पहुंचा चुनाव आयोग

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग का रुख किया है। कांग्रेस, आप, सपा, NCP, TMC, DMK समेत कई दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग पहुंचकर विरोध जताया। सूत्रों के मुताबिक, एक लिखित शिकायत चुनाव आयुक्त को सौंपी जाएगी।

मुंबई में ट्रेन में आग लगी

मुंबई के LTT कुर्ला से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन गोदान एक्सप्रेस में आग लगी है। ट्रेन की आखिरी बोगी में आग भड़की। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आग लगने के चलते ट्रेन रोकी गई। दोपहर 3 बजे की घटना है। नॉन पेसेजर बोगी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है।

ओडिशा में BJP-BJD गठबंधन नहीं

ओडिशा में BJP-BJD गठबंधन नहीं होगा। भाजपा नेका अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल के वकील की दलीलें खत्म

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैंने जो कहना था, कह दिया। अब विक्रम चौधरी केजरीवाल के लिए पक्ष रखेंगे। वहीं चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है, इससे ईडी की जल्दबाजी पता चल रही है। ईडी के रिमांड पेपर में इनकी जल्दबाजी दिख रही है, जबकि ईडी के पास अरविंद केजरीवाल को लेकर कोई सीधा सबूत नही है।

कोर्ट से अरविंद केजरीवाल का बयान

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं अंदर रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित था, है और रहेगा।

केजरीवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि वे गिरफ्तार हुए हैं, उन पर घोटाले के आरोप हैं। वे आपराधिक मामले में पकड़े गए हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए। याचिका में कहा गया है कि वित्तीय अनियमितता के आरोप वाले को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एक समाजसेवी ने याचिका दायर की है।

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी रिकवरी

मुंबई एयरपोर्ट से करीब 10 करोड़ के हीरे और सोना बरामद किया गया है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यह सब कपड़ों, बैगों में छिपाकर लाया गया था।

इंडोनेशिया में भूकंप

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में आज भूकंप के झटके लगे। 6 की तीव्रता का भूकंप आया। देश के जियोफिजिक्स एजेंसी ने इसकी पुष्टी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुबह 11.22 बजे समुद्र के नीचे से ऊंची लहरें उठीं और भूकंप आया। इसका केंद्र तुबन रीजेंसी से 132 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भाजपा सबसे ज्यादा हेट स्पीच देती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा हेट स्पीच भाजपा देती है। उन्होंने AAP के मोहल्ला क्लीनिकों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का फंड रोक दिया। वे चाहते हैं कि कोई भी विपक्षी नेता आगामी चुनाव के लिए प्रचार न कर पाए। वे व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। यह तानाशाही है।

हिमाचल में 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलें हैं।

आप कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

मोहाली में पंजाब पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार की है। आप समर्थक शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1771101049253777871

केजरीवाल के घर पहुंचे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं।

आप वर्करों पर लाठीचार्ज

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी के वर्करों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

भाजपा की चौथी लिस्ट

भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी राउज एवेन्यू की एक विशेष अदालत में पहुंची हैं। यहां केजरीवाल को पेश किया जाएगा। केजरीवाल की ईडी 10 दिन की रिमांड मांग सकती है। केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1771088487082533323

केजरीवाल के मंत्री का वीडियो वायरल

अरविंद केजरीवाल के मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी वर्करों को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर अलीपुर पुलिस स्टेशन ले आई, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। आप भी देखिए...

भगवंत मान पहुंचे दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। वे अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे और हालातों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हालातों के बारे में देशवासियों को बताएंगे। इनसे पहले मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल के परिवार से मुलाकात की थी और हालातों के बारे में बताते हुए वे भावुक भी हो गए थे।

मोहाली में आप का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब के मोहाली में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। देशभर में आज आप विरोध और धरने प्रदर्शन कर रही है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से वर्कर्स आक्रोशित हैं। माहौल काफी तनावपूर्ण है।

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके रोहन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। 3 दिन पहले ही उन्होंने अपने पिता के ख़राब स्वास्थ का हवाला देकर अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम वापस ले लिया था और अब उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि अहंकारी नेता के व्यव्हार के चलते पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है और उनके साथ धोखा किया गया है।

अन्ना हजारे का बयान आया सामने

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है। उनके अपने कर्मों का फल है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता का इस्तीफा

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके रोहन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। 3 दिन पहले ही उन्होंने अपने पिता के ख़राब स्वास्थ का हवाला देकर अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम वापस ले लिया था और अब उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक अहंकारी नेता के व्यव्हार के चलते पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है और उनके साथ धोखा किया गया है।

केजरीवाल ने वापस ली याचिका

कांग्रेस नेता ने जॉइन की भाजपा

पूर्व कांग्रेस नेता नितिन कोडवाटे ने महाराष्ट्र में भाजपा जॉइन की। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की CEC मीटिंग शुरू

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। तमिलनाडु के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है। पहली बार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी शामिल होने पहुंचे। बैठक के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। शाम तक मध्य प्रदेश की लिस्ट आने की संभावना है।

आतिशी मार्लेना पुलिस हिरासत में

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही मंत्री आतिशी मार्लेना को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं DCP Central हषवर्धन ने कहा कि DD मार्ग पर धारा 144 लागू कर दी गई है। जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ITO मेट्रो स्टेशन शाम तक बंद रहेगा।

मंत्री सौरभ भारद्वाज पुलिस हिरासत में

ITO मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। वे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

आप कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के वर्करों को हिरासत में लिया है। वे ITO मेट्रो स्टेशन के पास अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि पुलिस ने स्टेशन को शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर रखा है। मौके पर भारती पुलिस बल भी तैनात है।

बसपा प्रत्याशियों का ऐलान

बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 2 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जांजगीर चांपा से रोहित कुमार डहरिया और बस्तर से आयतु राम भंडारी को चुनाव टिकट दिया है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल के वकील

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की। CJI ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के सामने जाने को कहा। सिंघवी जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के समक्ष पहुंच गए। जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी। अभी दो जजों की बेंच बैठी है। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के तैयार है और सुनवाई आज ही होगी।

केजरीवाल के परिवार से मिले गोपाल राय

गोपाल राय केजरीवाल के परिवार से मुलाक़ात करने पहुंचे, लेकिन शुरुआत में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। दबाव बनाया गया तो परिवार से मिलने दिया गया और वे स्तब्ध हैं। ED की मंशा अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की ही थी। जितना विपक्ष को दबाएंगे, उतना ही विपक्ष एकजुट होगा।

अरविंद केजरीवाल का रिमांड मांगेगी ED

सूत्रों के मुताबिक, ED अरविंद केजरीवाल का रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है। इसके लिए डिटेल रिमांड नोट तैयार किया जा रहा है। साउथ लॉबी की तरफ से 100 करोड़ रुपये की किकबैक के बारे में भी सवाल पूछे जा रहे हैं। ED ज्यादा से ज्यादा दिन की रिमांड की मांग करेगी। रिमांड नोट में शराब घोटाले में केजरीवाल की भूमिका के बारे में बताया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर ED ने रिमांड मांगा तो विरोध किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के उमरिया में नौरोजाबाद थाना के तहत आने वाले NH-43 पर ग्राम सस्तरा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में मौके पर देवगवां निवासी 42 वर्षीय अश्वनी सिंह की मौत हुई। मृतक की पुत्री स्वाति सिंह उम्र 17 और उसकी सहेली नेहा सिंह पिता तिलकराज सिंह उम्र 17 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुई। मृतक अपनी बेटी और उसकी सहेली को लेकर ग्राम सस्तरा में निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

लौटने तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। दोनों घायल युवतियों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज देने के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र रद्द

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र रद्द कर दिया गया है। अब सेशन 27 मार्च को बुलाए जाने की चर्चा है।

भूटान पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंच गए हैं, जहां उनका शानदार स्वागत किया। पिछले दिनों उनका यह दौरा रद्द हो गया था, जिसकी वजह खराब मौसम बताया गया। अब वे आज और कल भूटान के दौरे पर रहेंगे।

इसरो की नई उपलब्धि

इसरो ने आज रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) LEX 02 'पुष्पक' का सफल एक्सपेरिमेंट किया। चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में परीक्षण सुबह 7.10 बजे किया। यह RLV का तीसरा लैंडिंग मिशन था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पुष्पक नाम रामायण से लिया गया है।

मध्य प्रदेश उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस की तीसरी सूची में भी मध्य प्रदेश के बचे प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है। CEC की मीटिंग में 12 से अधिक सीटों पर सहमति बन गई है। पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से 3 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। ऐसे में आज उम्मीदवारों का ऐलान होने की संभावना है। दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ सकते हैं।

भगवंत मान ने कसा तंज

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके प्रतिक्रिया व्यक्त की।

आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आतिशी मार्लेना ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों में आतिशी का नाम भी है। सुनें उन्होंने क्या कहा?

मंत्री आतिशी का बड़ा बयान

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा है कि उन्हें, आप वर्करों, नेताओं, मंत्रियों और केजरीवाल के परिजनों को अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

दिल्ली BJP का नया पोस्टर

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दिल्ली शराब घोटाले और आम आदमी पार्टी को टारगेट करते हुए दिल्ली भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया है।

कपिल मिश्रा (उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली) ने कहा कि यह गिरफ्तारी सुनिश्चित थी। 6 साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।

बिहार में पुल ढहा

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम पहुंची ED ऑफिस

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का मेडिकल टेस्ट करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम ED ऑफिस पहुंच गई है। बीती रात गिरफ्तारी के बाद दफ्तर लाए जाने के बाद भी डॉक्टरों ने उनका मेडिकल किया था।

दिल्ली में ITO मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली पुलिस की सलाह पर ITO मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। शाम 6 बजे तक स्टेशन बंद रहेगा। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते आप वर्करों का आक्रोश देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली में AAP ऑफिस सील

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दफ्तर सील कर दिया गया है। दफ्तर तक जाने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसी को भी दफ्तर के पास फटकने नहीं दिया जा रहा।

PM मोदी का भूटान दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय भूटान यात्रा पर गए हैं। आज सुबह वे रवाना हुए। पिछले हफ्ते उनका दौरा मौसम खराब होने के कारण टल गया था, लेकिन प्रोग्राम दोबारा शेड्यूल किया गया। वे आज और कल भूटान के दौरे पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश में धार भोजशाला का सर्वे

आज सुबह मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला का ASI सर्वे शुरू हुआ। अलसुबह ASI टीम भोजशाला पहुंची। 21 लोगों को साथ लेकर आई टीम भोजशाला का पूर्ण सर्वे करेगी। भोजशाला के बाहर करीब 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनात हैं। हिंदू पक्ष भी भोजशाला में मौजूद है। रात में एक मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद के घर नोटिस तामील के लिए चस्पा किया।

अरविंद केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की भी संभावना है।

केजरीवाल के घर जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे। वे उनके परिवार से मिलेंगे और उन्होंने मामले में कानूनी मदद करने का ऑफर देंगे।

देशभर में AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी वर्करों में आक्रोश है। पार्टी ने आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आज आप वर्कर्स देशभर में भाजपा कार्यालयों के बाहर विरोध और धरना प्रदर्शन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ