UP पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र में रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया। भागते हुए बदमाशों की बाइक फिसल गई।
एक युवक मुजाहिद उर्फ खुर्रम जिला बदायूं के पैर में गोली लगी। मुजाहिद को घायल अवस्था में पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
CO अभय पांडे ने बताया कि घायल के बारे में पता चला कि OG वांछित अभियुक्त है। इसके बारे में अन्य आपराधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसका नाम मुजाहिद उर्फ खुर्रम है और जिला बदायूं का रहने वाला है। इसके द्वारा वर्ष 2023 में सासनी गेट क्षेत्र में बिजली के एक अकाउंटेंट से लूट की घटना की गई थी।