---विज्ञापन---

क्या आप भी बांके बिहारी जाने का बना रहे प्लान? बदल गया है मंदिर जाने का रास्ता; जानें पूरी डिटेल

नए साल पर अगर आप भी मथुरा वृंदावन के बांके बिहार मंदिर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. जी हां, इस बार नए साल 2026 पर बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के बीच जिला प्रशासन ने भी भीड़ से निपटने के लिए तैयारी कर ली है.

1 जनवरी तक मथुरा वृंदावन में रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही वृंदावन आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावा अब बांके बिहारी मंदिर में भारी और कमर्शियल वाहन ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है और छोटे वाहनों को भी सीमित जगहों तक ही जाने की इजाजत दी गई है.

---विज्ञापन---

वहीं, मंदिर तक जाने के लिए यात्रियों को पहले अपनी गाड़ी पार्क करनी होगी और फिर पैदल या रिक्शा से मंदिर तक जाना होगा. वहीं, जिला प्रशासन ने बांके बिहारी मंदिर आने वाले यात्रियों से ये अपील कि है कि मंदिर आने वाले सभी यात्री ट्रैफिक नियमों का पालन करें और मंदिर में भी नियमों का पालन करते हुए दर्शन करें.

मंदिर के पुजारी ने की लोगों से अपील

मुख्य सेवायत पुजारी आशीष गोस्वामी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक अनुरोध वीडियो साझा किया. उन्होंने कहा, राधे-राधे, जय बिहारी जी की… भईया इस समय वृंदावन में बहुत भीड़ है. 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन में पैर रखने की जगह नहीं है. पिछले 2-3 का रिकॉर्ड देखते हैं तो वृंदावन भरा पड़ा है. गेस्ट हाउस, आश्रम सब फुल चल रहे हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

View this post on Instagram

A post shared by Ashish Goswami (@bankey_bihari_darbar_vrindavan)

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि रास्ते में लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है. मंदिर आने वाले रास्ते बहुत पैक हो चुके हैं. बहुत समस्याएं हैं, जो मैं आपको बता भी नहीं पाऊंगा. दुकानों में पानी की बोतलें तक खत्म हो चुकी हैं. उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि मेरा आपसे निवेदन है कि बिहारी जी यहीं रहेंगे. आपके पास आने वाला पूरा साल है तब आ जाना. दो-चार दिन रुककर वृंदावन आ जाना. अभी वृंदावन मत आइए. बच्चे, बड़े बजुर्गों के साथ बिल्कुल न आएं. कम से कम संख्या में आएं.

First published on: Dec 26, 2025 06:40 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola