नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 8 मिनट से ज्यादा रुके तो…, ट्रेन किराए के बाद अब बढ़ा पार्किंग किराया

भारतीय रेलवे ने नए साल के आने से ठीक पहले ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग चार्जेस में बड़े बदलाव किए हैं. यह नए नियम आम लोगों पर 26 दिसबंर से लागू हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था और नया नियम खासतौर पर पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी और कमर्शियल वाहनों पर लागू होते हैं.

IMAGE (2)

भारतीय रेलवे ने नए साल के आने से ठीक पहले ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग चार्जेस में बड़े बदलाव किए हैं. यह नए नियम आम लोगों पर 26 दिसबंर से लागू हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था और नया नियम खासतौर पर पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी और कमर्शियल वाहनों पर लागू होते हैं.

विज्ञापन

वहीं, स्टेशन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कम जगह और सीमित परिसर होने के कारण और वाणिज्यिक वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं. इस नियम का खास मकसद ये है कि पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ जोन में लोगों को लंबे समय तक गाड़ी खड़ी करने पर रोक लगाना और 15 से 60 मिनट तक रुकने वाले यात्रियों को राहत देना है.

विज्ञापन

कितने हैं नए पार्किंग शुल्क?

0-8 मिनट

निजी वाहन- फ्री
कमर्शियल वाहन (टैक्सी, उबर, ओला)- 30 रुपये

विज्ञापन

8-15 मिनट

निजी और कमर्शियल दोनों: 50 रुपये

विज्ञापन

15-30 मिनट

सभी वाहनों के लिए: 150 रुपये

विज्ञापन

30-60 मिनट

  • सभी वाहनों के लिए: 200 रुपये
  • 60 मिनट से अधिक रुकना पूरी तरह प्रतिबंधित
  • नियम तोड़ने पर वाहन टो किया जाएगा और 300 रुपये टोइंग शुल्क देना होगा.

बता दें कि इस साल रेलवे ने 25 जून को पहली बार पिक-अप/ड्रॉप ऑफ जोन शुल्क शुरू किया था. उस समय शुरुआती 8 मिनट तक कोई भी शुल्क नहीं था. न ही निजी वाहनों और न ही कमर्शियल वाहनों पर.

विज्ञापन
  • 8-15 मिनट- 50 रुपये
  • 15-30 मिनट- 200 रुपये (अब 150 रुपये हो गए हैं.)
  • 30-60 मिनट- 500 रुपये (जो अब घटाकर 200 कर दिया है.)

पहले 60 मिनट से अधिक रुकने पर कोई जुर्माना तय नहीं था, लेकिन अब 60 मिनट से ऊपर रुकने के बाद आपकी गाड़ी उठा ली जाएगी और 300 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा.

सबसे पहले कहां लागू हो रहा यह सिस्टम?

मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था मुख्य रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर लागू की जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नियम से स्टेशन परिसर में जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ