हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Electricity Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली? 38000 करोड़ से ज्यादा बकाया, जानें दिल्ली सरकार का प्लान

Electricity Price Hike: दिल्ली में एक अप्रैल से बिजली की दरें बढ़ सकती हैं, जिस वजह से लोगों को ज्यादा बिजली बिल भरना पड़ सकता है। क्योंकि दिल्ली की बिजली कंपनियों को 38000 करोड़ से ज्यादा के बकाया का भुगतान करना है, इसलिए रेट बढ़ाने की योजना है। पढ़ें दिल्ली से वरुण सिन्हा की रिपोर्ट…

विज्ञापन
दिल्ली में बिजली के रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

Delhi Electricity Price Hike: एक अप्रैल 2026 से दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले महीनों में झटका लग सकता है। क्योंकि एक अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि दिल्ली सरकार बिजली वितरण कंपनियों का हजारों करोड़ रुपये का बकाया चुकाने की तैयारी कर रही है। हालांकि सरकार बढ़ी हुई दरों का असर कम करने के लिए सब्सिडी देने की योजना पर भी काम कर रही है, लेकिन बिजली बिल महंगा होगा।

गुडन्यूज! दिल्ली में AIIMS की तर्ज पर बनेगा सुपर मेडिकल हब, तीन बड़े अस्पताल होंगे एक साथ

राज्या सरकार की तरफ 38552 करोड़ रुपये बकाया

सूत्रों के अनुसार, सरकार को तीनों निजी बिजली वितरण कंपनियों BSES राजधानी पावर लिमिटेड, BSES यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड को रेगुलेटरी एसेट्स के रूप में जमा बड़ी राशि का भुगतान करना है। बकाया रकम लगभग 38552 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह डिस्कॉम कंपनियों को रेगुलेटरी एसेट्स और उस पर लगने वाली कैरिंग कॉस्ट (ब्याज) का भुगतान तय समय सीमा में करे।

विज्ञापन

उपभोक्ताओं से नहीं हुई रेगुलेटरी एसेट्स की वसूली

सुप्रीम कोर्ट ने यह भुगतान 7 साल के भीतर पूरा करने को कहा था। रेगुलेटरी एसेट्स वह खर्च होता है, जिसे बिजली कंपनियों ने बिजली आपूर्ति के दौरान किया, लेकिन जिसकी पूरी वसूली उपभोक्ताओं से नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि बकाया रकम में BRPL के लगभग 19174 करोड़ रुपये, BYPL के करीब 12333 करोड़ रुपये और TPDDL के करीब 7046 करोड़ रुपये शामिल हैं। लंबे समय तक वसूली न होने के कारण इस राशि पर ब्याज भी जुड़ता गया, जिससे कुल देनदारी बढ़ गई।

दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, मयूर विहार से AIIMS तक का सफर होगा सिग्नल फ्री

विज्ञापन

बिजली बिल में रेगुलेटरी एसेट सरचार्ज जोड़ने की तैयारी

मामले में दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन को भी वसूली की योजना तैयार करने और पूरे मामले का विस्तृत ऑडिट करने को कहा गया है। संभावना है कि आने वाले समय में बिजली बिलों में रेगुलेटरी एसेट सरचार्ज जोड़ा जाए, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। हालांकि सरकार सब्सिडी के जरिए राहत देने की कोशिश कर सकती है, ताकि आम लोगों पर सीधा असर कम पड़े, लेकिन इतना तय है कि एक अप्रैल से दिल्लीवासियों को महंगी बिजली का झटका लग सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola