New Delhi to Kashmir Vande Bharat Sleeper Train Route: भारतीय रेलवे देश में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली को श्रीनगर से जोड़ेगी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के तहत तैयार हुआ ये प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू हो जाएगा। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कश्मीर की खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरेगी। तो आइए जानते हैं ट्रेन के बारे में विस्तार से…
13 घंटे में पूरा होगा 800 KM का सफर
PTI की रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देरशाम 7 बजे चलेगी और सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। यह पहली बार है जब राजधानी और कश्मीर घाटी के बीच रेल संपर्क शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper से लेकर Namo Bharat तक, रेलवे ने बताया भविष्य का प्लान
ट्रेन के सभी कोचों का किराया?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 11 एसी 3-टायर (3A) कोच, 4 एसी 2-टायर (2A) कोच और 1 फर्स्ट (1A) एसी कोच रहेगा। इस ट्रेन में टिकट के प्राइस की बात करें तो 3AC कोच का किराया 2000, 2AC कोच का 2,500 और 1AC कोच का किराया 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
7 बड़े स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 7 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन दिल्ली के बाद अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी स्टेशन, श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन, संगलदान स्टेशन, बनिहाल स्टेशन और श्रीनगर स्टेशन पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: 160 की स्पीड, लग्जरी सुविधाएं…3 घंटे में तय होगी कटरा से श्रीनगर की दूरी
कटरा में बदलनी होगी ट्रेन
बता दें कि नई दिल्ली से कश्मीर को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सीधे श्रीनगर नहीं जाएगी। यह ट्रेन सिर्फ माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। यहां पर सभी यात्रियों को दूसरी वंदे भारत ट्रेन में सवार होना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर को जोड़ेगी।
कब शुरू होगी ट्रेन?
हाल ही में इस ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है। अभी तक खबरें सामने आ रही थीं कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जनवरी में ही हरी झंडी मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी समय इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद-उदयपुर के बीच जल्द शुरू होगी Vande Bharat Express Train; रिवील हुआ टाइम टेबल
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
54 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines